उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कड़ाके की ठंड को देखते हुए जेल प्रशासन ने कैदियों के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। अब कैदियों को दिन में तीन बार चाय दी जा रही है, जबकि पहले यह दो बार मिलती थी। इसके साथ ही, प्रत्येक कैदी को दो-दो कंबल भी उपलब्ध कराए गए हैं। जेल प्रशासन ने प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल से 1,700 अतिरिक्त कंबलों की मांग की है। इन कंबलों के मिलने के बाद आवश्यकतानुसार कैदियों को तीन कंबल भी दिए जा सकेंगे। वर्तमान में, बंदियों को एक कंबल बिछाने और एक ओढ़ने के लिए दिया गया है। फतेहपुर जिला कारागार में इस समय विभिन्न आरोपों में कुल 797 विचाराधीन बंदी और सजायाफ्ता कैदी निरुद्ध हैं। इनमें लगभग 49 महिला बंदी भी शामिल हैं। बढ़ती सर्दी के मद्देनजर, मुलाकात के लिए आने वाले परिजनों को भी बंदियों के लिए गर्म कपड़े लाने की अनुमति दी गई है। जेल प्रशासन अलाव के लिए लकड़ियों की व्यवस्था भी कर रहा है। जेलर अनिल कुमार ने बताया कि स्वयंसेवी और सामाजिक संस्थाओं से भी गर्म कपड़े उपलब्ध कराने की अपील की गई है। उन्होंने नैनी सेंट्रल जेल से पत्राचार के माध्यम से 1700 कंबल मांगे जाने की पुष्टि की।
https://ift.tt/FtQUe86
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply