महराजगंज में गर्भवती युवती की अबॉर्श के दौरान मौत होने पर प्रेमी ने शव को सड़क किनारे गड्ढे में फेंक दिया। लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों से मामले की जानकारी लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपी प्रेमी के साथ हॉस्पिटल के एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं संचालक अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मामला निचलौल थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कई महीनों से युवक से चल रहा था अफेयर दरअसल, कोठीभार थाना क्षेत्र की ग्राम मंगल छपरा की रहने वाली गरिमा (21 वर्ष) पुत्री नन्दलाल का श्याम कुमार से कई महीनों से अफेयर चल रहा था। श्याम गांव खेसरारी भरपटिया का रहने वाला था। इसी बीच युवती 7 महीने की गर्भवती हो गई। हालांकि परिजन पहले इस बात को छुपाए रहे। लड़की का अबॉर्शन कराने ले गया था प्रेमी वहीं गर्भवती होने के बाद प्रेमी ने उस पर लगातार गर्भपात का दबाव बनाता रहा। इसके बाद परिजनों ने युवती से इस बारे में पूछा। युवती ने युवक के बारे में बताया। परिजनों ने लड़के से बात की तो उन्होंने लड़की के घर वालों को आश्वासन दिया कि वह लड़की का अबॉर्शन करा देगा। किसी को कुछ पता नहीं चलेगा। एक दिन बाद लड़की की बिगड़ने लगी हालत रविवार शाम को श्याम निचलौल थाना क्षेत्र के यादव चौराहा स्थित गुप्ता हॉस्पिटल में लड़की को ले गया। यहां युवती को डॉक्टर ने भर्ती कर लिया। अबॉर्शन के बाद सोमवार को उसकी हालत बिगड़ने लगी। कुछ देर में युवती की मौत हो गई। इसके बाद हॉस्पिटल संचालक फरार हो गया। बोलेरो से युवती को लेकर सड़क किनारे फेंक दिया मामले को छुपाने के लिए सोमवार शाम 4 बजे युवक, हॉस्पिटल के एक कर्मी के साथ बोलेरो से युवती के शव को चौराहे के पास सुनसान सड़क पहुंचा। यहां गड्ढे में शव को फेंक दिया। युवती को फेंकते देख लोग मौके पर पहुंचे। भीड़ ने दोनों को घेर लिया। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, संचालक फरार पुलिस युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल लेकर गई। यहां डॉक्टरों ने कहा– इसकी पहले ही मौत हो चुकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। क्लीनिक को सील कर दिया गया है। थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा ने बताया– प्रेमी और क्लीनिक संचालक के एक सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी संचालक फरार है। टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं। ————————————– ये खबर भी पढ़ें…. वाराणसी में मंडप में दुल्हन ने शादी से किया इनकार, पिता के अपमान को देख गुस्साई वाराणसी में एक शादी के मौके पर ऐसा बवाल हुआ कि पूरा समारोह चर्चा का विषय बन गया। खूबसूरती से सजाए गए लॉन में मंडप तैयार था, मेहमानों की भीड़ थी, दुल्हन स्टेज पर जयमाल के लिए सजी-धजी पहुंच चुकी थी। ठीक इसी वक्त दूल्हे पक्ष की डिमांड ने पूरी खुशी को बदल दिया। पढ़ें पूरी खबर…
https://ift.tt/dmwxKt8
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply