माघ मेले में पहली बार रिंग रेल सेवा का संचालन होने जा रहा है। इस ट्रेन के माध्यम से यात्री प्रयागराज से वाराणसी होते हुए अयोध्या जाकर शाम तक वापस प्रयागराज लौट आएंगे। उत्तर मध्य रेलवे के लखनऊ मंडल ने माघ मेले के मौके पर रिंग रेल सेवा शुरू करने की तैयारी की है। महाकुंभ के दौरान पहली बार प्रयागराज से रिंग रेल सेवा की शुरुआत हुई थी। तब प्रयागराज से वाराणसी, अयोध्या होकर वापस ट्रेन प्रयागराज पहुंचती थी। इसी तरह दूसरी ट्रेन प्रयागराज से अयोध्या, वाराणसी होकर रात में वापस प्रयागराज लौटती थी। तब श्रद्धालुओं को यह ट्रेन खासी पसंद आई थी। इस ट्रेन ने कुल 415 फेरे लगाए थे। इस दौरान 12 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने रिंग रेल सेवा का लाभ लिया था। अब माघ मेले में भी रिंग रेल चलेगी। इसकी शुरूआत एक जनवरी से प्रस्तावित है। पहली रिंग रेल प्रयागराज जंक्शन से सुबह छह बजे रवाना होगी। सुबह 8:10 बजे बनारस और दोपहर 2:00 बजे अयोध्या और शाम 6:50 बजे फिर प्रयागराज लौट आएगी। दूसरी ट्रेन शाम 5:30 बजे प्रयागराज से चलेगी। शाम 7:40 बजे बनारस रात 2:00 बजे अयोध्या और सुबह 7:45 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। इसके अलावा सुबह 6:30 बजे एक और रिंग रेल अयोध्या, बनारस होते हुए शाम तक वापस प्रयागराज से आ जाएगी। अयोध्या के लिए एक स, अन्य रिंग रेल शाम 5:45 बजे चलकर अगले दिन सुबह यहां आ जाएगी। वहीं, चित्रकूट, झांसी के लिए भी रिंग रेल प्रस्तावित है। लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि माघ मेले के लिए रिंग रेल की समय सारिणी जल्द जारी की जाएगी।
https://ift.tt/SZNHrOa
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply