DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

प्रयागराज एयरपोर्ट पर इंडिगो की दो उड़ानें रद्द:दिल्ली और मुंबई के लिए नहीं उड़ी फ्लाइट्स, बंगलूरू उड़ान 6 घंटे देरी से पहुंची

प्रयागराज एयरपोर्ट पर इंडिगो की दो प्रमुख उड़ानों के रद्द होने से यात्रियों में तनाव बना रहा। शुक्रवार को दिल्ली और मुंबई के लिए इंडिगो की उड़ानें अचानक रद्द कर दी गईं। जिससे डिस्प्ले बोर्ड के सामने यात्रियों की लंबी कतारें लग गईं और वे अपनी उड़ानों की स्थिति जानने के लिए बेचैन हो गए। कई यात्रियों ने एयरलाइन की लापरवाही पर नाराजगी जताई और कुछ ने तो विमानन कंपनी से गंतव्य तक पहुंचाने का इंतजाम करने की मांग भी की। लोगों ने बताया कि उनके मित्र की मुंबई यात्रा होनी थी लेकिन एयरपोर्ट पहुंचने पर उड़ान की देरी की सूचना मिली और बाद में उसे रद्द कर दिया गया। इस दौरान एयरपोर्ट पर इंडिगो के प्रतिनिधियों और यात्रियों के बीच तीखे संवाद भी हुए। इस बीच इंडिगो की बंगलूरू उड़ान लगभग छह घंटे की देरी से पहुंची और इसी कारण उस उड़ान का प्रस्थान भी दोपहर 3:35 बजे हुआ, जबकि इसका असली समय सुबह 9:35 था। बंगलूरू फ्लाइट शाम 5:35 बजे प्रयागराज पहुंची। इसके अलावा अकासा एयर की मुंबई उड़ान भी करीब 30 मिनट देरी से पहुंची। शुक्रवार को इन दोनों विमानों से कुल 358 यात्रियों का आगमन और 415 यात्रियों की रवाना हुई।सूत्रों से यह जानकारी मिली है कि शनिवार से विमान सेवाओं में सुधार की संभावना है हालांकि शनिवार को प्रयागराज एयरपोर्ट पर केवल अकासा एयर की मुंबई उड़ान ही संचालित होगी।


https://ift.tt/kEafB8c

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *