प्रतापगढ़ की दिलीपपुर पुलिस ने एक लूट की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पिपरी मोड़ के पास से अंकित सिंह और अभिषेक सिंह को पकड़ा है। उनके पास से लूटे गए कुल 2100 रुपए बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा गठित टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नौहर हुसैनपुर निवासी अंकित सिंह (21) और अभिषेक सिंह (20) के रूप में हुई है। यह घटना दिलीपपुर थाना क्षेत्र के द्वारिकापुर गांव में 16 सितंबर को हुई थी। अज्ञात व्यक्तियों ने एक व्यक्ति से पैसे और मोबाइल छीनकर फरार हो गए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 16 सितंबर को दोपहर करीब 2:30 बजे उन्होंने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर द्वारिकापुर बाग में एक व्यक्ति से 20,000 रुपए और मोबाइल फोन लूटा था। अंकित सिंह ने बताया कि उसके हिस्से में 5000 रुपए आए थे, जिसमें से उसने 3900 रुपए खर्च कर दिए थे और शेष 1100 रुपए बरामद हुए हैं। अभिषेक सिंह ने भी बताया कि उसे 5000 रुपए मिले थे, जिसमें से उसने 4000 रुपए खर्च कर दिए थे और शेष 1000 रुपए बरामद हुए हैं। आरोपियों ने यह भी बताया कि लूटा गया मोबाइल फोन उन्होंने अपने एक साथी के माध्यम से राह चलते एक अज्ञात व्यक्ति को औने-पौने दाम में बेच दिया था। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने बताया कि अन्य साथियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
https://ift.tt/YEv3z6C
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply