DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

नागरिक सुरक्षा विभाग का 63वां स्थापना दिवस:जिलाधिकारी ने वार्डेन, स्वयंसेवकों को कर्तव्य और निष्ठा की शपथ दिलाई

मथुरा में नागरिक सुरक्षा विभाग का 63वां स्थापना दिवस सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित नागरिक सुरक्षा कार्यालय में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी एवं नियंत्रक नागरिक सुरक्षा चंद्र प्रकाश सिंह ने ध्वजोत्तोलन कर किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने विभाग के सभी वैतनिक एवं अवैतनिक वार्डेन, पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों को कर्तव्य एवं निष्ठा की शपथ दिलाई। डिप्टी डिवीजनल वार्डेन राजेश कुमार मित्तल ने गृह मंत्री भारत सरकार, महानिदेशक नागरिक सुरक्षा भारत सरकार और निदेशक नागरिक सुरक्षा उत्तर प्रदेश के संदेशों का वाचन किया। इसके बाद अपर जिलाधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी नागरिक सुरक्षा मथुरा राजेश कुमार यादव ने वर्ष भर के कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। यादव ने बताया कि नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों ने विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और राष्ट्रीय पर्वों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस व प्रशासन को सहयोग दिया। उन्होंने आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण, मॉक ड्रिल, यमुना नदी में बाढ़ की स्थिति और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसे आपदा बचाव अभ्यासों में भी सक्रिय रूप से भाग लिया। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने नागरिक सुरक्षा संगठन की सराहना करते हुए कहा कि स्वयंसेवक बिना किसी लोभ-लालच के जनसेवा में तत्पर रहते हैं। उन्होंने बताया कि ये स्वयंसेवक ऐसे कठिन क्षेत्रों में कार्य करते हैं, जहां अन्य संस्थाएं नहीं पहुंच पातीं, और उनकी निष्काम सेवा समाज के लिए प्रेरणादायक है। मुख्य अतिथि ने वर्ष भर में सराहनीय कार्य करने वाले वार्डेन पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में चीफ वार्डेन राजीव अग्रवाल ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों, स्वयंसेवकों और वैतनिक स्टाफ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भविष्य में भी जिला प्रशासन के कार्यों में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस कार्यक्रम में लगभग 80 वार्डेन पदाधिकारी और स्वयंसेवक उपस्थित रहे।


https://ift.tt/WeNE2Gr

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *