DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

देवरिया में 30 साल बाद विश्व भोजपुरी सम्मेलन:मनोज तिवारी, कल्पना पटवारी समेत कई कलाकारों ने दी प्रस्तुति

देवरिया जिले में शनिवार शाम करीब तीन दशक बाद विश्व भोजपुरी सम्मेलन का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) के मैदान में किया गया। दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने इसका उद्घाटन किया। इस सम्मेलन में हजारों लोगों ने भोजपुरी भाषा, संस्कृति और संगीत का उत्सव मनाया। मंच पर भोजपुरी जगत के प्रमुख कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। इनमें लोकप्रिय गायक और भाजपा सांसद मनोज तिवारी, लोकगायक भरत शर्मा व्यास और प्रसिद्ध गायिका कल्पना पटवारी शामिल थीं। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को संगीतमय बना दिया। मनोज तिवारी ने मंच से “हम बिहारी हैं…” और “ए राजा जी एकरो रहत जरूर है…” जैसे गीत गाए। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि “देवरिया भोजपुरी की काशी है। यहां आकर हर कलाकार को स्नान करने का अवसर मिलता है।” तिवारी ने केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकारों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन सरकारों को केवल विकास दिखता है, जबकि सपा, कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों को विकास नजर नहीं आता। उन्होंने उत्तर प्रदेश के संभावित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के नेतृत्व में प्रदेश के और आगे बढ़ने की उम्मीद जताई। गायिका कल्पना पटवारी ने देवरिया से अपने पुराने जुड़ाव का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल में विश्व भोजपुरी सम्मेलन का आयोजन महत्वपूर्ण है। पटवारी ने इस बात पर चिंता व्यक्त की कि भोजपुरी के कई कलाकार राजनीति में शामिल हो रहे हैं, लेकिन भाषा को अभी तक संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल नहीं किया गया है। उन्होंने भोजपुरी भाषा और संस्कृति के उत्थान के लिए लगातार प्रयास करने की बात कही। इस सम्मेलन ने देवरिया को एक बार फिर भोजपुरी की सांस्कृतिक पहचान के रूप में स्थापित किया। गीत-संगीत, संस्कृति और भाषा के इस आयोजन में भोजपुरी प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


https://ift.tt/oy613Zw

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *