DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

देवरिया में ज्वाइनिंग से 17 दिन पहले ASO की मौत:दो बाइकें भिड़ी, हेलमेट न पहनने से सिर के उड़े चीथड़े, 5 मीटर तक बाइक में घिसटे

देवरिया में जॉइनिंग से 17 दिन पहले सहायक सांख्यिकी अधिकारी (ASO) की हादसे में मौत हो गई। रविवार देर रात वह बाइक से शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइकें 50 मीटर तक घिसटती चली गईं। हेलमेट न पहनने के चलते ASO का सिर फट गया और उनकी मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल है। हादसा कोतवाली के ओरा चौरी के पास चौराहे पर रविवार रात 11 बजे हुआ। 20 अक्टूबर को ASO नितियूष सिंह का ASO पद पर चयन हुआ था। 18 दिसंबर को गोंडा में जॉइनिंग थी। नितियूष की 6 महीने पहले देवरिया की ही दिव्या मिश्रा से शादी हुई थी। दिव्या चेन्नई में केंद्रीय विद्यालय में शिक्षिका हैं। छुट्टी पर घर आई हुई थीं। पति की मौत की खबर मिलते ही वह रो-रोकर बेसुध हो गईं। घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए- शादी समारोह से लौटते वक्त हादसा नितियूष भुजौली कॉलोनी में परिवार के साथ रहते थे। पिता चकबंदी विभाग में मुख्य अनुरेखक हैं। छोटा भाई निखिल सिंह घर पर ही रहता है। एक बहन है जिसकी शादी हो चुकी है। नितियूष 2020 से प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। अक्टूबर में उनका ASO पद पर फाइनल चयन हुआ था। इसके बाद वह प्रयागराज से घर चले आए। उनकी पत्नी दिव्या भी घर आ गई थीं। नितियूष रविवार को बैतालपुर में शादी समारोह में गए थे। रात 11 बजे घर लौट रहे थे। पुरवा चौराहे के पास सामने से आ रही बाइक ने उनकी बाइक को तेज रफ्तार में टक्कर मार दी।
घिसटते हुए गड्ढे में गिरे ASO, सिर में चोट लगने से जान गई
नितियूष घिसटते हुए गहरे गड्ढे में जा गिरे। हेलमेट न पहनने के कारण उनके सिर में गंभीर चोट आई, जिसने उनकी जान ले ली। दूसरी बाइक पर सवार गौरव मिश्रा (32) की हालत गंभीर है। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे की जानकारी मिलते ही सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। ————————————– ये खबर भी पढ़िए- यूपी में SIR से तंग BLO टीचर फंदे पर लटका, लिखा- 4 बेटियां हैं…जीना चाहता हूं यूपी के मुरादाबाद में टीचर BLO ने सुसाइड कर लिया। रविवार सुबह उनका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। टीचर सर्वेश सिंह (46) ने जान देने से पहले बेसिक शिक्षा अधिकारी के नाम 3 पेज का सुसाइड नोट लिखा। अगर समय ज्यादा होता तो शायद मैं इस काम को पूरा कर देता। जो वक्त था वह मेरे लिए पर्याप्त नहीं था। क्योंकि, मैं अपने जीवन में पहली बार BLO बना था। पढ़ें पूरी खबर…


https://ift.tt/c15tTb0

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *