आगरा के थाना एकता क्षेत्र में गेस्ट हाउस में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। पुलिस ने छापा मारकर नाबालिग बालिकाओं को मुक्त कराया। उनसे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस ने एक पुरुष व एक महिला को गिरफ्तार किया है। एसीपी सैंया सुकन्या शर्मा ने बताया कि प्रयागराज के एनजीओ फ्रीडम फर्म के सदस्यों की ओर से सूचना मिली थी कि द ताज पेइंग गेस्ट हाउस में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। सूचना पर पुलिस ने गेस्ट हाउस पर छापा मारा। यहां पर दो बालिकाओं को मुक्त कराया गया। इसके अलावा महुआखेड़ा निवासी अनिल कुमार व उसके साथ इस काम में लिप्त महिला को गिरफ्तार किया गया। चेकिंग में गेस्ट हाउस से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। इसके अलावा शराब की बोतल, बीयर की केन भी बरामद हुई हैं। किराए पर लिया होटल
पुलिस की पूछताछ में आरोपी अनिल ने बताया कि उसने वेश्यावृत्ति का काम करने के लिए 30 हजार रुपए में होटल किराए पर लिया था। गिरफ्तार महिला युवती लाने के लिए तैयार हो गई। वो अलग-अलग जगह से युवती लेकर आती थी। जिनसे वो देह व्यापार करवाते थे। इसके अलावा बाहर से आने वालों को प्रति घंटे के हिसाब से रूम भी देते थे। जो भी लोग उनके यहां पर आते, उनकी रजिस्टर में एंट्री भी नहीं की जाती थी। उनसे पहचान पत्र भी नहीं लिया जाता था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से 44 हजार रुपए, मोबाइल फोन व अन्य सामान बरामद हुआ है।
https://ift.tt/WLvhzVw
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply