कासगंज। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने शुक्रवार को विकास खंड कासगंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय कार्यों और विभिन्न पटलों का जायजा लेकर व्यवस्थाओं का मूल्यांकन किया। निरीक्षण के दौरान मनरेगा कार्यस्थल पर केवल 4 श्रमिक उपस्थित मिले, जबकि विकास खंड की पंजिका में 13 लोगों की उपस्थिति दर्ज थी। जिलाधिकारी ने इस विसंगति को गंभीरता से लिया। इसके अतिरिक्त, जेई हरपाल सिंह तीन दिनों से अनुपस्थित पाए गए, जिस पर जिलाधिकारी ने उनसे स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों यह ब्लॉक परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि क्षेत्र के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि सरकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से आम जनता तक पहुंचे। निरीक्षण के समय उप जिलाधिकारी संजीव कुमार, नायब तहसीलदार बलवंत उपाध्याय, खंड विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
https://ift.tt/Aqvl3Tp
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply