उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक बुधवार को मथुरा के वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने महानगर के कैलाश नगर बूथ पर SIR को लेकर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। डिप्टी CM ने इस दौरान कहा कि सभी लोग अपने अपने गढ़ना प्रपत्र जल्दी भर दें। उन्होंने इस दौरान विपक्ष द्वारा सवाल खड़े करने पर कहा कि उनको अपनी संभावित हार दिख रही है। भाजपा नेताओं ने किया स्वागत डिप्टी CM के कैलाश नगर पहुंचने पर विद्यार्थियों ने उनकी अगुवानी स्वस्ति वाचन कर की। इसके बाद वह कार्यक्रम स्थल पहुंचे। जहां उनका नगर निगम के उप सभापति मुकेश सारस्वत,महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने पटका पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्गविजय सिंह शाक्य का भी वृंदावन भाजपा के अध्यक्ष जितेंद्र वार्ष्णेय रोनू ने स्वागत किया। विपक्ष फैला रहा अफवाह स्वागत के पश्चात उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्ष तरह तरह की बात कर अफवाह फैला रहा है। यह पहली बार नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा निष्पक्ष चुनाव के लिए निष्पक्ष मतदाता सूची का होना आवश्यक है। जब तक मतदाता सूची निष्पक्ष या पारदर्शी नहीं होगी तब तक बेहतर चुनाव नहीं हो सकता। अनधिकृत पर की जाएगी कार्यवाही डिप्टी CM बृजेश पाठक ने कहा कि जो भी व्यक्ति अनधिकृत मिलेगा उनको अलग करेंगे,उनको उनके घर वापस भेजेंगे और कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। BLO की हो रही मौतों के सवाल पर कहा कि भारत निर्वाचन आयोग इस मामले में गंभीरता के साथ काम कर रहा है। हमारी सरकार सबके साथ खड़ी है। हम सब की जिम्मेदारी है कि निष्पक्ष,पारदर्शिता पूर्वक मतदाता सूची बनाने में निर्वाचन आयोग की मदद करें। SIR प्रक्रिया चलती रहती है उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने विपक्ष द्वारा खड़े किए जा रहे सवालों को लेकर कहा यह समय समय पर चलता रहता है, 2011 में भी हुआ था। विपक्ष अपनी संभावित हार के कारण बयान दे रहा है। बिहार में SIR हुआ वहां से एक भी कंपलेन नहीं मिली। वहां निष्पक्ष चुनाव हुआ।
https://ift.tt/OMbGzVg
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply