आदि गंगा माँ गोमती महाआरती का आयोजन गुरुवार को मार्गशीर्ष मास की पूर्णिमा पर डालीगंज गोमती तट स्थित उपवन घाट पर हुआ। इसका आयोजन ‘नमोस्तुते माँ गोमती’ संस्था द्वारा किया गया। श्रीमनकामेश्वर मंदिर के महंत देव्यागिरी महाराज की अगुवाई में 11 वेदियों से आरती संपन्न हुई। आरती समारोह से पूर्व सुबह गोमती नदी की सफाई का अभियान भी चलाया गया। इस दौरान नदी से पॉलीथिन, पन्नी, मूर्तियों और अन्य कचरा निकाला गया। महंत देव्यागिरी महाराज के नेतृत्व में साध्वी गौरजा गिरी, उपमा पांडेय, आनंद जायसवाल, पीयूष और उमा वर्मा ने सफाई में सक्रिय सहयोग दिया। आरती की वेदियों को फूलों से आकर्षक सजाया सफाई अभियान के बाद दोपहर में आरती की तैयारियाँ शुरू हुईं। मेघा श्रीवास्तव, किरन कपूर, पूजा सहित अन्य महिलाओं ने रंगोली सजाई और आरती की वेदियों को फूलों से आकर्षक रूप में सजाया। महंत देव्यागिरी महाराज ने भगवान दत्तात्रेय की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प माला अर्पित की और विधिपूर्वक आरती का संचालन किया। गोमती नदी की सफाई में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की इस अवसर पर महंत देव्यागिरी महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं से गोमती नदी की सफाई और संरक्षण में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह किसी एक व्यक्ति का कर्तव्य नहीं है, बल्कि सभी के सामूहिक सहयोग से ही गोमती का जल निर्मल और सुरक्षित रह पाएगा।महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। उन्होंने हर्षोल्लास के साथ भजन-कीर्तन में भाग लिया। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन और पुष्पांजलि के बीच भक्तों ने नदी के पवित्र जल के महत्व को समझा और इसके संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाई।
https://ift.tt/JkW96Te
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply