झांसी में सड़क हादसे में बेटे की मौत के बाद घायल मां ने गुरुवार को दम तोड़ दिया। दोनों 4 दिन पहले बाइक से मामा के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी। पहले बेटे की मौत हो गई थी। अब 4 दिन से भर्ती मां ने भी दम तोड़ दिया। मां-इकलौते बेटे और मामा यानी तीन मौत होने से दो घरों में मामत छाया है। हादसा रक्सा थाना क्षेत्र के डगरवाहा गांव के पास हुआ था। मां को लेकर मामा के घर जा रहा था बेटा बबीना के सिमरिया गांव निवासी बलवंत यादव ने बताया- मेरा चचेरा भाई मनोज यादव (27) पुत्र रूपसिंह खेती किसानी करता था। रक्सा के डगरवाहा गांव में उसके मामा किशनसिंह की मौत हो गई थी। 30 नवंबर को मनोज अपनी मां पिस्ता देवी (50) को लेकर बाइक से डगरवाहा गांव जा रहा था। जब वह डगरवाहा गांव के पास पहुंचा तो एक अज्ञात कार ने बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में मनोज और उसकी मां पिस्ता देवी घायल हो गई। दोनों को मेडिकल कॉलेज लेकर आए। हालत नाजुक होने पर मनोज को ग्वालियर लेकर जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई थी। तब परिजन उसे वापस झांसी ले आए थे। 1 दिसंबर को शव का पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया था। 4 दिन से चल रहा था इलाज हादसे में मनोज की मां पिस्ता देवी को भी गंभीर चोट आई थी। तब उसे उनको मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। गुरुवार सुबह पिस्ता देवी ने भी दम तोड़ दिया। पहले मामा और फिर भांजे मनोज और अब मनोज की मां पिस्ता की मौत होने से मातम छाया है। मनोज अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। जबकि दो बहनों बिमलेश और निशा की मध्य प्रदेश के करैरा में शादी हो चुकी है। अब परिवार में पिस्ता के पति रूपसिंह और मनोज की पत्नी भावना और उसकी 4 साल की बेटी व दो साल का एक बेटा है। रूपसिंह का डेयरी का काम है।
https://ift.tt/a7MTIsA
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply