झांसी में एक्सीडेंट में घायल बुजुर्ग की मौत हो गई। वह खेत से पैदल अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में तेज गति में आ रही एक बाइक ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए थे। उनको बामोर सीएचसी से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। यहां डॉक्टरों में उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा के एरच थाना क्षेत्र के इस्किल बुजुर्ग गांव के पास हुआ है। खेती किसानी करते थे मृतक का नाम शोभाराम साहू (72) पुत्र अच्छेलाल साहू था। वह इस्किल बुजुर्ग गांव के रहने वाले थे। मृतक के पोते शिवम साहू ने बताया कि मेरे दादा शोभाराम खेती किसानी करते थे। बुधवार शाम करीब 6 बजे वह खेत से पैदल घर लौट रहे थे। रास्ते में तेज गति में आ रही एक बाइक ने दादा को टक्कर मार दी थी। आरोपी बाइक चालक नशे में धुत था। हादसे में दादा और बाइक चालक घायल हो गए। दोनों को बामोर सीएचसी लाया गया। जहां से दादा को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां आने पर डॉक्टरों ने दादा शोभाराम को मृत घोषित कर दिया। 5 साल पहले बेटे की मौत हुई थी शोभाराम की मौत के बाद घर में मातम छाया है। 5 साल पहले शोभाराम के इकलौते बेटे श्याम सुंदर की मौत हो गई थी। डेढ़ साल पहले पत्नी सावित्री की भी मौत हो गई थी। उसके बाद अपने पोते के साथ मिलकर खेती कर रहे थे। अब शोभाराम की मौत के बाद घर में परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
https://ift.tt/8ekpD2Q
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply