DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

जोन के 11 जिले में 5 साल में 4086 सुसाइड:गोरखपुर में फंदे पर लटके 588 लोग, ADG का निर्देश, खुदकुशी रोकेगी पुलिस

गोरखपुर में 5 साल में 588 लाेगाें ने सुसाइड कर लिया। वर्ष 2021 से 2025 तक के आंकड़े बता रहे हैं कि जिले में सुसाइड करने वालों में सर्वाधिक 383 पुरूष और 205 महिलाओं की संख्या है। एडीजी मुथा अशोक जैन ने गोरखपुर समेत 11 जिलों का आंकड़ा जारी कर चिंता व्यक्त की है। इसको रोकने के लिए प्राथमिकता के आधार पर जोन के 11 जिले के अधिकारियों को निर्देशित किया है। इसके बाद सभी जिले में सर्वाधिक सुसाइड के मामले आने वाले थानों को चिन्हित कर, मौत का कारण पुलिस पता करेगी। फिर सुसाइड रोकने के लिए जागरूकता से लेकर अन्य कार्रवाई पुलिस करेगी। सोमवार को एडीजी अशोक मुथा जैन ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि जोन के 11 जिलों से 2021, 2022, 2023, 2024 और 2025 के अबतक हुए सुसाइड के आंकड़े का तैयार किया गया है। जिससे यह साफ पता चलता है कि वर्ष 2021 से अब तक प्रत्येक साल सुसाइड की घटनाओं में पिछले साल की तुलना में वृद्धि हुई है। इसके रोकथाम के लिए कई बिंदुओं पर सभी जिलों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। चार प्वाइंट पर जानकारी हासिल करेगी पुलिस चार प्वाइंट पर सभी जिलों की पुलिस टीम को जानकारी हासिल करनी होगी। इसमे जिले के ऐसे 3 या इससे अधिक थाने चिन्हित करने होंगे, जहां सुसाइड के सर्वाधिक मामले आए होंगे। सुसाइड करने वाली महिला या पुरूष विवाहित या अविवाहित थे, इस बारे में विवरण तैयार कर अध्यन करना है। सुसाइड की घटनाओं को आयु वर्ग के अनुसार विभाजन करके उनकी गहन समीक्षा करना है। तीन प्वाइंट पर काम करने के बाद डीएम, सीएमओ, समाज कल्याण अधिकारी और जिले के अन्य प्रमुख अधिकारियों के साथ सुसाइड के रोकथाम के लिए सेमिनार के माध्यम से चर्चा करनी होगी। इसके बाद कार्रवाई के लिए एक कार्ययोजना सभी को तैयार करनी है। यह आदेश जोन के सभी 11 जिलों के एसपी को भेज दिया गया है। सभी जिलों के एसपी को तत्काल इसपर कार्रवाई करनी है। जानिए 11 जिलों में सुसाइड से कितनी मौतें जिला महिला पुरूष योग देवरिया 124 168 292 गोरखपुर 205 383 588 कुशीनगर 93 123 216 महराजगंज 228 228 456 बस्ती 194 276 470 संतकबीरनगर 120 131 251 सिद्धार्थनगर 144 184 328 गोंडा 181 193 374 बलरामपुर 144 117 261 बहराइच 298 335 633 श्रावस्ती 102 115 217 योग 1833 2253 4086


https://ift.tt/ilXIvw1

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *