DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

जिस दुल्हन ने 20 मिनट में शादी तोड़ी…उसका बदला मूड:देवरिया में दूल्हा बोला- हमारे 5 लाख बर्बाद, समाज में बेइज्जती, अब नहीं रखूंगा

‘हम लोग टेंशन में मर रहे हैं। हमारे 5 लाख बर्बाद हो गए। कौन देगा? अब लड़की जाने कि उसने क्यों धोखा दिया। 28 नंवबर को बहुभोज था, लेकिन उससे पहले ही हमारा सब खत्म हो गया।’ यह बात देवरिया के विशाल मद्देशिया ने ‘दैनिक भास्कर’ से कही। वे भलुअनी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। यह वही विशाल हैं, जिनकी सुहागरात से पहले ही शादी टूट गई थी। 25 नवंबर को विशाल की शादी थी। अगले दिन सुसराल पहुंची दुल्हन ने सिर्फ 20 मिनट में ही विशाल के साथ रहने से इनकार कर दिया। घर के आंगन में मौजूद महिलाओं और रिश्तेदारों के सामने दुल्हन ने साफ कहा कि वह यह रिश्ता आगे नहीं निभाना चाहती। शुरुआत में परिवार को उसकी बात पर यकीन नहीं हुआ। सभी को लगा कि मजाक कर रही है, लेकिन वो अड़ी रही। सभी ने वजह जानने की कोशिश की, पर दुल्हन ने बिना कुछ बताए अपना फैसला दोहराया। ससुराल वालों ने काफी समझाने-बुझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी जिद पर कायम रही। फिर दुल्हन के मायके वालों को बुलाया गया और गांव में करीब पांच घंटे चली पंचायत में दोनों पक्षों ने अपनी बात रखी। लंबे समय तक मनाने के बाद भी दुल्हन नहीं मानी। आखिरकार पंचायत की मौजूदगी में आपसी सहमति से लिखा-पढ़ी के बाद रिश्ता खत्म कर दिया गया। दूल्हे ने दहेज में मिले सभी सामान वापस कर दिए। दैनिक भास्कर ने दूल्हे विशाल मद्देशिया से बात की, जानना चाहा कि शादी टूटने की वजह क्या थी? किस बात पर दुल्हन बिगड़ गई? क्या आगे दोनों फिर एक हो सकते हैं? एक ही रट थी, मम्मी के पास जाना है
विशाल ने बताया- शादी के तुरंत बाद वो (दुल्हन) घर आते ही कहने लगी कि यहां नहीं रहना है। मुझे मम्मी के पास जाना है। उसकी एक ही रट थी मम्मी के पास जाऊंगी। उसको तो हम रखना चाह रहे थे, लेकिन वो रहना ही नहीं चाह रही थी। हमने विशाल से सवाल किया कि वजह क्या थी? इस पर विशाल ने कहा– लड़की ने मुझे कोई वजह नहीं बताई। उसने कहा मुझे अपने घर जाना है। यहां नहीं रहना तो मैंने कहा– जाओ। क्या परिवार को लेकर कोई मनमुटाव या मजबूरी ?
इस सवाल पर विशाल ने कहा- नहीं, ऐसी कोई बात नहीं हुई थी। हमारा दिमाग काम नहीं कर रहा है। सब बर्बाद हो गया है। पंचायत में हम लोगों ने सुलह-समझौता कर लिया। पूरा थाना आया था। हमारा गहना हम ले लिए। उसका सारा समान एसी, फ्रीज और टीवी, सब वापस कर दिया। वो लड़की ठीक नहीं थी, दूसरी शादी कर ले
विशाल ने बताया- लड़की के मन में क्या था, उसके मन को हम नहीं जानते हैं? हमारा 5 लाख का नुकसान हुआ है। हमारी बहुत बेइज्जती हुई है। हमारे साथ धोखा हुआ है। वो लड़की ठीक नहीं है। सब बर्बाद हो गया। हमारा दिमाग काम नहीं कर रहा है। हम क्या सोचें। थाने में लिखा-पढ़ी हो गई है। कोई डर या संकोच नहीं है। वो भी शादी कर ले। हम भी कर लेंगे। लड़की ने दोबारा फोन किया था विशाल ने कहा- 26 नवंबर की रात 10 और 11 बजे के बीच पंचायत हो रही थी। उस वक्त मुझे घर में बंद कर दिया गया था। पंचायत के बाद लड़की की दो-तीन बार कॉल आई। एक बार फोन पर आवाज नहीं आई थी। उसके बाद 27 नवंबर को दोपहर में 11 -12 बजे के करीब लड़की ने कॉल किया। कह रही थी कि हमको लेकर चलिए। अब हम कहां से लेकर आएं, हमारी जब इतनी बेइज्जती हो गई है। दूल्हे विशाल ने कहा- इतनी बेइज्जती होने के बाद हम उसे कहां से लेकर आएं? अब किसी भी कीमत पर लड़की को नहीं रखना है। हमारी पूरी इज्जत और मेहनत बर्बाद हो गई। वो अपनी मर्जी से चली गई। लड़की का कोई सिस्टम ही नहीं है। शादी में इतना पैसा लगा दिया, सब बेकार हो गया। शर्म के मारे दुकान नहीं खोल पा रहे
विशाल ने बताया- हम लोग तो बर्बाद हो गए है। 5 लाख रुपए कुछ होता है। जो भी जमा पूंजी थी, सब लगा दिए है। हमारी इज्जत भी चली गई और पैसा भी। पहले हम उसे रखना चाहते थे, लेकिन वह रहना ही नहीं चाहती थी। अब हम नहीं रखेंगे। हमारी बहुत बेइज्जती हो चुकी है। उसके चक्कर में इतनी बदनामी हुई कि हम अपनी दुकान तक नहीं खोल पा रहे हैं। अब उसे वापस लाना ही नहीं है। उसने आगे कहा, वह बहुत खतरनाक निकली। कुछ भी हो, अचानक चली गई। हमारा मुंह नहीं देखा, लेकिन अपने मां-बाप का मुंह देख लिया। उसकी एक ही रट थी- ‘नहीं रहना है, मम्मी को बुला दो।’ हमें अब बिल्कुल मंजूर नहीं है। अगर वह दोबारा भी कहे तो भी हम उसे नहीं रखेंगे। वह हमारी जिंदगी खराब करके चली गई। बहुत बेइज्जती हुई है हमारी। बहुभोज के बाद चली जाती तो भी ठीक था, लेकिन वह मानने को तैयार ही नहीं हुई। 28 तारीख को बहुभोज था, लेकिन उससे पहले ही हमारा सब खत्म हो गया। 6 महीने पहले तय हुई थी शादी देवरिया के भलुआनी में हर्ष चंद्र मद्धेशिया का घर है। घर में बेटा और पत्नी रहती हैं। हर्ष चंद्र की जनरल स्टोर की दुकान है। इसी दुकान पर बेटा विशाल भी बैठता है। 6 महीने पहले विशाल की शादी सलेमपुर की पूजा मद्देशिया से तय हुई थी। 25 नवंबर की शाम 7 बजे विशाल पूजा के घर बारात लेकर पहुंचा। वहां बारातियों का स्वागत हुआ। द्वार पूजा हुई। फिर जयमाल और रात में शादी की सारी रस्में हुईं। …………. ये खबर भी पढ़ें… सुहागरात से पहले दुल्हन मायके लौटी:देवरिया में ससुराल पहुंचकर 20 मिनट में शादी तोड़ी; दूल्हा बोला- इज्जत मिट्‌टी में मिल गई देवरिया जिले के खुखुन्दू क्षेत्र में एक दिहाड़ी मजदूर की बारात ई-रिक्शा से निकाली गई, जो सादगी और सामूहिक सहयोग का उदाहरण बनी। भटहर मोहल्ले के निवासी दुर्गेश, पुत्र स्वर्गीय राम अवतार और रामवती, अपनी शादी के लिए डुमरिया लाला रवाना हुए। उनकी शादी स्वर्गीय बुल्लू प्रसाद और अनीता देवी की पुत्री कुमारी शिल्पी के साथ होनी है। पढ़िए पूरी खबर…


https://ift.tt/3YricfU

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *