जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह एक 70 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव नाले किनारे मिला। वृद्ध कंबल ओढ़े हुए था। स्थानीय लोगों ने जब उसे काफी देर तक हिलते-डुलते नहीं देखा, तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सीओ सिटी उरई अर्चना सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं और मामले की जांच शुरू की। मौके पर मिले साक्ष्यों से पता चला कि वृद्ध कंबल ओढ़े सो रहा था और सोते हुए ही उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला अत्यधिक ठंड लगने से हुई मौत का प्रतीत होता है। आसपास के लोगों ने बताया कि यह वृद्ध कई दिनों से इसी इलाके में देखा जा रहा था और अक्सर नाले के किनारे ही रहता था। सीओ सिटी अर्चना सिंह ने जानकारी दी कि मृतक की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। आसपास के क्षेत्रों में वृद्ध की फोटो दिखाकर लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि उसकी पहचान और पते का पता लगाया जा सके। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, जिससे मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके। पुलिस फिलहाल वृद्ध की पहचान और उसके परिजनों का पता लगाने में जुटी है। पहचान होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
https://ift.tt/FjMB6cs
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply