DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

जयमाला से एक घंटे पहले डॉक्टर दूल्हे की मौत:तेज रफ्तरा ट्रक ने कुचला, मौत की खबर सुन दुल्हन बेहोश

बागपत में वरमाला के एक घंटे पहले डॉक्टर दूल्हे की मौत हो गई। रविवार रात बारात पहुंची। दूल्हा बग्घी पर बैठने जाने लगा तभी उसकी तबीयत बिगड़ गई। वह हाईवे किनारे खड़े होकर उल्टी करने लगा। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। मौके पर ही दूल्हे की मौत हो गई। खुशियां पल भर में मातम में बदल गई। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। उधर शादी के जोड़े में बैठी दुल्हन को पता चलते ही रोते रोते बेहोश हो गई। घटना बागपत के सरूरपुर कला गांव की है। सिलसिलेवार जानिए पूरा घटनाक्रम द्वार पूजा की चल रही थी तैयारी बिनौली क्षेत्र के पिछोकरा गांव में डॉ. सुकर्म पाल रोधिया का घर है। घर में पत्नी ईश्वरी, बेटा डॉ. अंकुर रोधिया (30), डॉ. सुबोध रोधिया (25) और अंकुर (20) बेटी, उपासना और शालू रहती हैं।डॉ. सुकर्म पाल रोधिया का बिनौली में चिकित्सक है। बड़ा बेटा अंकुर भी डॉक्टर है। दूसरे नंबर का बेटा सुबोध भी डॉक्टर थे। एक हॉस्पिटल में फिजियोथेरेपिस्ट थे। अंकुर और दोनों बोटियां अभी पढ़ाई कर रही हैं। 6 महीने पहले सुकर्म पाल के दूसरे बेटे सुबोध की शादी सरूरपुर कला की रहने वाली नेहा से तय हुई। 23 नवंबर की तारीख फिक्स हुई। शादी तय होने के बाद दोनों घरों में तैयारी चलने लगी। 23 दिसंबर की शाम सुबोध दूल्हा बना और घर वाले शाम को बारात लेकर निकले। शाम लगभग 9 बजे पिछोकरा गांव से सरूरपुर कला बारात पहुंची। बारातियों ने नाश्ता किया। द्वार पूजा की तैयारी होने लगी। बाराती डीजे की धुन पर नाच रहे थे। बग्घी आकर खड़ी हुई। दूल्हा जैसे ही बग्घी पर बैठने जाने लगा। उसकी तबीयत बिगड़ गई। वह दिल्ली–सहारनपुर नेशनल हाईवे किनारे जाकर उल्टी करने लगा। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने दूल्हे को कुचल दिया। मौके पर अफरा, तफरी मच गई। तुरंत लोग उठाकर अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जहां खुशियां थी वहां मातम छा गया। पल भर में खुशियां मातम में बदल गई प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हादसा होते समय बाराती नाचते-गाते चढ़त की तैयारी में जुटे थे। अधिकांश लोगों को दूल्हे के साथ हुई घटना की भनक तक नहीं थी। कई बराती तो सुबोध की मौत की खबर सुनकर भी भरोसा नहीं कर पा रहे थे। अचानक डीजे बंद हो गया। हर तरफ चीख पुकार मची हुई थी। दूल्हे के पिता बेटे को पकड़ कर रोए जा रहे थे। बहनें भाई की मौत पर बेहोश हो गईं। सारी खुशियां मातम में बदल गई। लगभग 100 बाराती आए थे। किसी को नहीं पता ऐसा हो जाएगा। दुल्हन मौत की खबर सुनते ही बेहोश हो गई दुल्हन के गांव के एक युवक ने बताया कि नेहा की शादी जब से तय हुई घर में खुशी का माहौल था। पिता ओमपाल सिंह खुश थे। सुबह से ही मेहमानों के आने का सिलसिला जारी था। मंडप बना था, शादी के पहले की सारी रस्में पूरी हो चुकी थी। बस जयमाला बाकी था। शाम को बारात पहुंची। बारातियों को का स्वागत किया गया। बारातियों ने नाश्ता किया फिर द्वार पूजा की तैयारी होने लगी। नेहा दुल्हन के जोड़े में तैयार होकर बैठी थी। उसे पता ही नहीं थे इतना बड़ा हादसा हो गया है। हम दरवाजे पर हाथ में माला लेकर बारातियों के स्वागत में खड़े थे। तभी अचानक डीजे बजना बंद हो गया। हम भागकर वहां पहुंचे तो पता चला दूल्हे का एक्सीडेंट हो गया है। थोड़ी देर बाद पता चला दूल्हे की मौत हो गई है। मौत की खबर सुनते ही नेहा बेहोश हो गई। मां बीना देबी बेटी को संभालने में रोए जा रही थी। पिता ओमपाल कुछ बोल ही नहीं रहे थे। उन्हें गहरा सदमा लगा है। किसी को नहीं पता था इतना बड़ा हादसा हो जाएगा। सीसीटीवी फुटेज से ट्रक ड्राइव की पहचान होगी जांच अधिकारी दीक्षित त्यागी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फरार ट्रक और चालक की पहचान कर जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। ………………………. ये खबर भी पढ़ें… शादी में आई बहन की हत्या, बाथरूम में लाश मिली, देवरिया से गोरखपुर मायके आई थी; 6 महीने पहले हुई थी शादी गोरखपुर में चचेरी बहन की शादी में आई महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घर के बाथरूम में ही उसकी खून से लथपथ लाश मिली। वारदात के बाद चीख-पुकार मच गई। थोड़ी देर के लिए शादी की रस्मों को रोक दिया गया। मौके पर पुलिस और डॉग स्क्वॉयड की टीम ने जांच की। पढ़ें पूरी खबर…


https://ift.tt/RIgynts

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *