DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

जज की वकील भतीजी की दहेज के लिए हत्या:इसी साल फरवरी में हुई थी शादी, ऑटोमेटिक कार के लिए ससुरालिए करते थे उत्पीड़न

बरेली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां जज एडीजे असगर अली की वकील भतीजी की दहेज के लिए हत्या कर दी गई। महिला की मौत की खबर लगते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। इस मामले में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 27 फरवरी 2025 को हुई थी शादी 25 साल की अधिवक्ता महजबीन की शादी 27 फरवरी 2025 को प्रेमनगर थाना क्षेत्र के शाहाबाद निवासी डॉक्टर तलहा से हुई थी। महजबीन के चाचा, पेशे से वकील और आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष अच्छन अंसारी ने बताया कि शादी में परिवार ने खूब दान-दहेज दिया था। शादी में कार भी दी थी, लेकिन ससुराल वाले लगातार ऑटोमैटिक कार की मांग कर रहे थे। रात में उसका गला दबाकर हत्या कर दी गई। उसके गले पर निशान भी पड़े हुए हैं। ऑटोमैटिक कार की मांग पर बढ़ता उत्पीड़न उन्होंने बताया कि भतीजी ने फोन करके जानकारी दी थी कि ये लोग ऑटोमैटिक कार की मांग कर रहे हैं। इस पर वे लोग ससुराल भी गए थे और बात की थी, लेकिन इसके बाद भी ससुराल वाले उसका उत्पीड़न कर रहे थे। एलएलएम की पढ़ाई भी छुड़वा दी थी बारादरी थाना क्षेत्र के सहसवानी टोला निवासी डॉक्टर हाशिम अंसारी ने बताया कि उन्होंने बेटी को खूब पढ़ाया-लिखाया। उसे एलएलबी करवाई और उसने प्रैक्टिस भी शुरू कर दी थी। उन्होंने बताया कि बेटी एलएलएम कर रही थी, लेकिन दामाद तलहा डॉक्टर है, इसलिए उसने एलएलएम की पढ़ाई छुड़वा दी थी और कह रहा था कि इसे डॉक्टर बनाएंगे। शादी के सिर्फ 9 महीने हुए थे कि मेरी बेटी को उसके ससुराल वालों ने मौत के घाट उतार दिया। 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज वहीं, इस मामले में प्रेमनगर थाने में पति डॉ. मोहम्मद तलहा, देवर डॉ. मोहम्मद हमजा, देवर मोहम्मद जैद, ससुर डॉ. मेंहदी हसन, सास आसमा, ननद उजमा, ननद चमन और ननदोई फैजान के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ सिटी आशुतोष शिवम ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। टाइमलाइन • 27 फरवरी 2025 – महजबीन की शादी डॉक्टर तलहा से हुई। • शादी के बाद – ससुराल पक्ष ने ऑटोमैटिक कार की मांग शुरू की। • परिजनों द्वारा शिकायत – महजबीन ने परिवार को उत्पीड़न की जानकारी दी; परिवार ससुराल जाकर बात कर आया। • पढ़ाई छुड़वाई गई – दामाद ने महजबीन की एलएलएम की पढ़ाई रुकवाई। • 9 महीने बाद – रात में गला दबाकर महजबीन की हत्या कर दी गई। • घटना के बाद – परिवार में कोहराम, पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया। • प्रेमनगर थाने में FIR – पति, देवरों, ससुर, सास, ननदों और ननदोई पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज। • पोस्टमार्टम – पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा; जांच जारी।


https://ift.tt/7f8pQm9

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *