लखनऊ के माउंट फोर्ट इंटर कॉलेज में शुक्रवार सुबह एग्जाम देते समय छठवीं के स्टूडेंट का हार्ट अटैक से मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से स्कूल में हड़कंप मच गया। बेहोश होने पर स्कूल टीचर उसे नजदीक के BRD अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक, छात्र अमेश सिंह उर्फ आरव को एग्जाम देने के दौरान तबीयत बिगड़ गई। वह अचेत होकर गिर गया। इसके बाद स्कूल से उसे भाऊराव देवरस सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां पर डॉक्टर ने काफी देर तक CPR देकर उसे रिवाइव करने की कोशिश की पर सफल नहीं हुए। इसके बाद उसे ‘ब्रॉट डेड’ डिक्लेयर कर दिया गया। डेथ ऑडिट के बाद ही असल कारण पता चल पाएगा BRD अस्पताल महानगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रंजीत दीक्षित ने बताया कि 11 बजकर 5 मिनट पर अचेत अवस्था में छठवीं क्लास के आरव नाम के बच्चे को मंटफर्ट स्कूल से लाया गया था। इमरजेंसी के डॉक्टरों ने काफी प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली। बाद में उसे ब्रॉट डेड डिक्लेयर कर दिया गया। मौके पर बच्चों के पिता जानकीपुरम निवासी संदीप सिंह भी पहुंचे थे। अचानक हुई इस घटना से सभी बेहद आहत हैं। मौत का असल कारण डेथ ऑडिट के बाद ही पता चल पाएगा
https://ift.tt/WaAykNX
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply