अमरोहा में चलती थार की छत पर चढ़कर युवकों ने नोट बरसाए। पैसे लूटने के लिए लोग गाड़ी के पीछे-पीछे दौड़ते दिखे। इस दौरान सड़क पर भीषण जाम लग गया। स्टंटबाजी में एक युवक का पैर भी फिसल गया। वो कार की छत से गिरते-गिरते बचा। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। छह युवक कार की छत पर चढ़े दिख रहे। 5-5 सेकेंड के चार वीडियो में युवक कार की छत पर खड़े होकर नोट उड़ा कर जश्न मनाते हुए दिख रहे हैं। मामला सामने आने के बाद पुलिस वीडियो के आधार पर युवकों की तलाश कर रही है। घटना हसनपुर थाना क्षेत्र के संभल अड्डे की है। 3 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए वीडियो में क्या दिख रहा प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सोमवार की रात करीब 10 बजे एक बारात अमरोहा के हसनपुर के संभल अड्डे से गुजर रही थी। तभी कुछ युवक चलती कार पर खड़े होकर स्टंटबाजी करने लगे। सभी कार के ऊपर खड़े होकर नोट बरसा रहे थे। किसी राहगीर ने अपने मोबाइल में इस घटना का वीडियो बना लिया। उसने इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वहीं, इस संबंध में पूछताछ करने पर इंस्पेक्टर प्रेमपाल सिंह ने बताया कि वीडियो का मामला जानकारी में नहीं है। इस घटना की जांच कराई जा रही है। आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हम जनता से अपील करते हैं कि वे ऐसे स्टंट से बचें। अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें। ————————————– ये खबर भी पढ़िए- अयोध्या राम मंदिर पर मोदी-भागवत ने धर्मध्वजा फहराई, योगी बोले- पीढ़ियों की प्रतीक्षा साकार हुई अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के 673 दिनों बाद PM मोदी और RSS प्रमुख मोहन भागवत ने राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया। सुबह 11.50 बजे अभिजीत मुहूर्त में बटन दबाते ही 2 किलो की केसरिया ध्वजा 161 फीट ऊंचे शिखर पर फहरने लगी। इसके साथ ही राम मंदिर संपूर्ण हो गया। इस दौरान पीएम मोदी भाव विभोर हो गए। धर्मध्वजा को हाथ जोड़कर प्रणाम किया। पढ़ें पूरी खबर…
https://ift.tt/0atDOEu
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply