चंदौली जिले की सदर कोतवाली पुलिस टीम ने जांच के दौरान नगर के काली मंदिर के पास से एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी के पास से चोरी की एक डीजे मशीन बरामद हुई। आरोपी ने बताया कि उसने यह मशीन नेहरू नगर वार्ड के पास से अशोक कुमार के डीजे वाहन से चुराई थी। स्थानीय नेहरू नगर निवासी अशोक कुमार शादी-विवाह में डीजे बजाने का काम करते हैं। उन्होंने 23 नवंबर को अपना मोबाइल डीजे वाहन नेहरू नगर के पास खड़ा किया था। देर रात उनके वाहन से डीजे मशीन चोरी हो गई थी। पीड़ित अशोक कुमार की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की थी। बुधवार को पुलिस टीम ने संदिग्ध मोनू कुमार को काली मंदिर के पास से पकड़ा। पूछताछ में उसने अशोक कुमार के वाहन से डीजे मशीन चोरी करने की बात कबूली। आरोपी की पहचान सदर कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री नगर वार्ड (केशवपुर मड़ई) निवासी मोनू कुमार के रूप में हुई है। मोनू ने बताया कि वह अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। उसके खिलाफ चकिया, बलुआ और सदर में कई गंभीर मामले दर्ज हैं। इस कार्रवाई में सदर कोतवाल संजय कुमार सिंह, देवेंद्र बहादुर सिंह और संतोष सिंह शामिल रहे।
https://ift.tt/JukAbF2
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply