DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गोरखपुर सपा कार्यालय में संविधान दिवस समारोह:नेताओं ने कहा- वोट ही संविधान और आरक्षण की है सबसे बड़ी ताकत

गोरखपुर के बेतियाहाता स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में सोमवार को संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या कार्यक्रम में शामिल हुई। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव रामनाथ यादव ने किया। संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान नेताओं ने संविधान के मूल सिद्धांतों पर विस्तृत चर्चा की। महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने कहा कि भारत का संविधान दुनिया के सबसे मजबूत और प्रगतिशील संविधानों में शामिल है, जो हर नागरिक को न्याय, स्वतंत्रता, समानता और गरिमा का अधिकार देता है। उन्होंने कहा कि संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं है, बल्कि देश की लोकतांत्रिक आत्मा है, जिसे मजबूत रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। वोट की ताकत को बताया सबसे बड़ा हथियार पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मोहसिन खान और वरिष्ठ नेता अवधेश यादव ने कहा कि संविधान और आरक्षण की रक्षा केवल जागरूक मतदान से संभव है। लोकतंत्र में जनता की आवाज ही सबसे बड़ी ताकत है, और जब जनता एकजुट होकर मतदान करती है, तभी संवैधानिक संस्थान मजबूत रहते हैं। नेताओं ने युवाओं से विशेष रूप से अपील की कि वे मतदान को कर्तव्य समझकर लोकतंत्र की रक्षा में सक्रिय भूमिका निभाएं। नेताओं ने आरोप लगाया कि देश में संवैधानिक मूल्यों पर लगातार प्रहार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक ओर केंद्र सरकार संविधान की मूल भावना को नजरअंदाज करके मनमानी नीतियां लागू कर रही है, वहीं दूसरी ओर औपचारिकता निभाकर संविधान दिवस मनाने का दिखावा कर रही है। यह राजनीतिक दोहरापन लोकतंत्र को कमजोर करता है और जनता के अधिकारों को प्रभावित करता है। सामाजिक न्याय- आरक्षण पर हुई चर्चा कार्यक्रम के दौरान सामाजिक न्याय, समान अवसर और आरक्षण की प्रासंगिकता पर भी विस्तार से बात हुई। नेताओं ने कहा कि आरक्षण केवल नीति नहीं, बल्कि सामाजिक संतुलन का उपकरण है, जिसकी रक्षा संविधान ने की है। इसके कमजोर होने से वंचित तबकों के अधिकार प्रभावित होंगे। उन्होंने कहा कि जब तक सभी वर्गों को समान अवसर नहीं मिलते, तब तक लोकतंत्र की असल सफलता अधूरी है। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि संविधान की रक्षा तब ही संभव है जब पार्टी कार्यकर्ता जनसंपर्क बढ़ाएं, लोगों को जागरूक करें और सरकार की नीतियों के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाएं। कार्यकर्ताओं को आने वाले कार्यक्रमों के लिए दिशा-निर्देश भी दिए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिलकार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से शब्बीर कुरैशी, डॉ. मोहसिन खान, अवधेश यादव, मिर्ज़ा कदीर बेग, मैना भाई, भीम निषाद, सुरज, गणेश, गोविंद, ओमप्रकाश, दीपचंद, आयुष, मनोज, अमित, मोहम्मद इस्लाम, मोहम्मद सलीम, राहुल, शकील शाही सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।


https://ift.tt/fLz78Vk

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *