DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गोरखपुर में शादी की यादों को संजोने का अनोखा तरीका:वरमाला प्रिजर्वेशन का डिमांड हाई, अलग-अलग डिजाइन में फ्रेम करवाते लोग

गोरखपुर में शादी की यादों को संजोने का नया ट्रेंड चल रहा है। अब बात सिर्फ फोटो और वीडियो तक सीमित नहीं रह गई है। लोग छोटी से छोटी चीज को संभाल कर रखना पसंद कर रहे हैं। सबसे ज्यादा ट्रेंड इस वक्त वरमाला को प्रिजर्व करवाने का चल रहा है। जहां पहले लोग मजबूरी बस अपने वरमाला को कुछ महीनों तक ही संभाल पाते थे। बाद में उसे फेंकना ही पड़ता था। अब रेजिन आर्ट के माध्यम से हमेशा के लिए प्रिजर्व कर के रख रहे हैं। उसे इस तरह डिजाइन किया जा रहा है कि घर के दीवार या फिर किसी भी सजाने वाली जगह का शोभा बढ़ाएगी। जिसके लिए वरमाला, पति पत्नी के शादी का फोटो, कलीरा, चूड़ा और शादी की अन्य चीजें घड़ी और कई तरह के डिजाइन में फ्रेम करवा कर घर में सजा रहे हैं। लोग इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं। दूर-दूर से आते कस्टमर्स गोरखपुर की रहने वाली रेजिन आर्टिस्ट वर्षा बताती हैं कि शादियों का सीजन चल रहा है। इस समय वरमाला प्रिजर्व करवाने का काफी ज्यादा डिमांड बढ़ गया है। दूर से दूर से लोग कस्टमाइज करवाने के लिए आते हैं। उन्होंने बताया- मेरे पास बिहार, मुंबई, बनारस, बस्ती, देवरिया समेत आसपास और हर स्टेट से ऑर्डर आता है। चूंकि मेरा काम ऑनलाइन चलता है, इसलिए लोग दूर से भी कनेक्ट कर सकते हैं। सिलिका जेल में 10-15 दिन तक सुखाते वरमाला प्रिजर्वेशन के लिए सबसे पहले उसका ड्राइंग प्रोसेस शुरू होता है। जिसके लिए वरमाला को सिलिका जेल में 10 से 15 दिनों के लिए सूखने के लिए छोड़ दिया है। जिससे फूल के सड़ने की कोई संभावना न रहे। लगभग 25 से 30 दिन में होता तैयार
वरमाला के फूल अच्छे से सूखने के बाद उसे कस्टमर के बताए गए डिजाइन के हिसाब से फ्रेम में सेट करके उस पर रेजिन नाम का लिक्विड डाला जाता है ,जो फ्रेम के थिकनेस के हिसाब से रेजिन को लेयर्स में डाला जाता है, अच्छी तरह सूख जाने पर फिनिशिंग वर्क किया जाता है, तब यह आर्ट पीस तैयार होता है। वर्षा का कहना है कि एक सेट वरमाला को प्रिजर्व करने में कम से कम 25 से 30 दिन लग जाता है। इसका मेकिंग प्रोसेस काफी लंबा है। रेजिन डालते समय खास ख्याल रखना पड़ता है। फ्रेम के इंच और डिजाइन के हिसाब से तय होता रेट वर्षा बताती हैं कि वरमाला प्रिजर्व करवाने के लिए हम फ्रेम की साइज, डिजाइन और सामान के हिसाब से रेट तय करते हैं। हमारे यहां 2000 से 20 हजार तक के रेट में कस्टमाइज करवाया जाता है। इसकी कोई लिमिट नहीं है। कस्टमर्स जिस हिसाब से सामान और डिजाइन पसंद करते हैं उस हिसाब से रेट तय किया जाता है। बेंगलुरु और मुंबई से आता रेजिन
वरमाला प्रिजर्व करवाने के लिए सबसे जरुरी प्रोडक्ट रेजिन होता है, जिससे फ्रेम की खूबसूरती बढ़ती है और यह असाधारण बन जाता है। वर्षा ने बताया कि इस रेजिन को वे मुंबई और मुंबई से मंगाती हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी छोड़, शुरू की होम बिजनेस गोरखपुर, तुर्कमान पुर की रहने वाली वर्षा श्रीवास्तव बताती हैं कि उनकी शादी बस्ती में हुई है। पहले एक स्कूल में पढ़ने के साथ उन्होंने गवर्नमेंट जॉब की तैयारी की लेकिन फिर बाद में उन्होंने खुद का बिजनेस करने का सोचा। अपनी बहन की सलाह पर उन्होंने रेजिन आर्टिस्ट बनने के लिए सोचा और फिर 1 साल के लिए रेजिन आर्ट का कोर्स कर उसकी बारीकियों को जाना। साल 2023 में उन्हीने अपने मायके से ही इस बिजनेस को स्टार्ट किया। सोशल मीडिया पर लोग करते संपर्क
अब सोशल मीडिया के जरिए काम काफी ज्यादा प्रोग्रेस किया है। इंस्टाग्राम और गूगल पर भी इनके सभी डिटेल मिल जाएंगे। उन्होंने बताया कि हमने अपने पापा के नाम पर इस बिजनेस को शुरू किया है। इंस्टाग्राम पर @swaroopcreationsbysdc और गूगल पर Swaroop Creations Gorakhpur सर्च करने पर सभी डिटेल मिल जाएंगे। वही से लोग हमसे संपर्क करते हैं और वरमाला या कोई भी गिफ्ट आइटम प्रिजर्व करवा कर ले जाते हैं। वरमाला प्रिजर्वेशन और उसके रेट
6 इंच के फ्रेम में- 2000 रुपए
8 इंच के फ्रेम में- 2500 रुपए
10 इंच के फ्रेम में- 3000 रुपए
20/30 इंच के फ्रेम में- 20,000 रुपए नोट: डिजाइन और सामान के हिसाब से रेट बढ़ सकता है।


https://ift.tt/NLaZDVo

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *