गोरखपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो की उड़ानों के देरी से संचालन के कारण यात्रियों को पूरे दिन परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद से आने वाली कई उड़ानें अपने निर्धारित समय से काफी देर से पहुंचीं और रवाना हुईं, जिससे सुबह से ही एयरपोर्ट पर असमंजस की स्थिति बनी रही। यात्रियों को उड़ानों के वास्तविक समय की साफ जानकारी नहीं मिल सकी, जिसके कारण वे घंटों इंतजार करते रहे। दरअसल, सुबह 11:40 बजे पहुंचने वाली दिल्ली की उड़ान करीब 4:04 बजे उतरी। हैदराबाद और मुंबई की उड़ानों के समय में भी लगातार बदलाव होते रहे। कई उड़ानें तीन से चार घंटे तक लेट रहीं। समय बार-बार बदलने की वजह से यात्रियों को तय नहीं हो सका कि वे एयरपोर्ट छोड़ें या वहीं रुककर जानकारी का इंतजार करते रहें। परिजनों को लेने पहुंचे लोगों को भी लंबे इंतजार का सामना करना पड़ा। काउंटर पर जानकारी न मिलने से बढ़ी परेशानी यात्रियों ने बताया कि वे बार-बार एयरलाइन काउंटर पर जाकर समय पूछते रहे, लेकिन उन्हें स्पष्ट रूप से नहीं बताया जा रहा था कि उड़ान कब पहुंचेगी या प्रस्थान करेगी। केवल “फ्लाइट लेट है” या “नई जानकारी आएगी” जैसा जवाब मिलता रहा। इससे यात्रियों में और असमंजस बढ़ता गया। भीड़ बढ़ी, एयरपोर्ट पर सुविधाएं कम पड़ीं उड़ानों के लेट होने से दोपहर तक एयरपोर्ट पर भीड़ बढ़ती चली गई। यात्रियों ने कहा कि इंतजार के दौरान उन्हें पानी और अन्य आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध नहीं मिल सकीं। बैठने की जगह कम पड़ गई और कई लोगों को खड़े होकर ही समय बिताना पड़ा। यात्रियों के अनुसार, व्यवस्था बढ़ती भीड़ के हिसाब से पर्याप्त नहीं थी। शाम की उड़ानों पर भी असर शाम को स्थिति और बिगड़ गई। मुंबई और दिल्ली से आने वाली उड़ानें भी निर्धारित समय से कई घंटे बाद गोरखपुर पहुंचीं। इससे उन यात्रियों की परेशानी बढ़ गई, जिन्हें आगे की कनेक्टिंग यात्रा करनी थी। कई यात्रियों ने बताया कि उनकी आगे की ट्रेनें और उड़ानें भी इस देरी के कारण प्रभावित हुईं।
https://ift.tt/SWXyl3P
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply