गोरखपुर जिला अस्पताल में इलाज कराने आई महिला से छेड़खानी का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया कि अल्ट्रासाउंड संचालक ने कपड़े उतरवाकर अश्लील हरकत की है। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली थाने में जिला महिला अस्पताल के अल्ट्रासाउंड संचालन करने वाले कर्मचारी अभिमन्यू गुप्ता के खिलाफ सेक्सुअल हरासमेंट और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। शनिवार को कोतवाली पुलिस ने जिला महिला अस्पताल में अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ की है। विस्तार से जानिए पूरा मामला गुलरिहा इलाके की महिला ने बताया कि 11 दिसंबर की सुबह 9 बजे के आस-पास जिला महिला अस्पताल दवा इलाज कराने गई थी। मैंने डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने बताया कि अल्ट्रासाउंड जांच करवानी पड़ेगी, तभी बीमारी का पता चल पाएगा। उसी दिन पेट का अल्ट्रासाउंड कराने जिला महिला अस्पताल के दूसरे कमरे में गई। वहां पर अल्ट्रासाउंड संचालन अभिमन्यू गुप्ता कर रहा था। उसके बारे में पता किया तो जानकारी मिली कि वह गगहा के गजपुर का रहने वाला है। कुछ देर बाद मेरा नंबर आया। अंदर गई तो अभिमन्यू पहले मुझे ऊपर से नीचे तक देखने लगा। इसके बाद मेरा पर्चा देखकर बोला कि मैडम आप पूरे कपड़े निकालिए। आप का अल्ट्रासाउंड जांच करना है। इसके बाद मसाज भी करना है। उसके कहने पर मैंने कपड़े उतारे। न्यूड होने पर वह मेरे साथ छेड़खानी करने लगा। मैंने चिल्लाने की कोशिश की तो मेरा मुंह दबाने लगा। विरोध पर गंदी-गंदी गालियां देने लगा। कर्मचारी मेरे साथ जोर जबरदस्ती करने की कोशिश करता रहा लेकिन मैंने भी उसके चंगुल से बचने के लिए चिल्लाना शुरू किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर मुझे भगा दिया। मैंने महिला अस्पताल में कई जगह शिकायत की है। लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद कोतवाली थाने जाकर प्रार्थना पत्र दिया। पीड़िता ने बोला कि हर हाल में आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। वरना आगे चलकर अन्य महिलाओं के साथ भी ऐसी घटनाएं अंजाम दी जाएंगी। मैंने बहुत विश्वास करके जिला महिला अस्पताल आई थी। यहां पर ऐसा कुछ मेरे साथ होगा, यह मैंने कभी नहीं सोचा था। तीन सदस्यीय टीम कर रही जांच इस मामले को लेकर जिला महिला अस्पताल के एसआईसी जय कुमार का कहना है कि महिला ने कर्मचारी पर गंभीर आरोप लगाया है। जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है। सभी उच्च अधिकारियों को भी सूचित कर दिया गया है। पुलिस भी इस मामले में जांच कर रही है। कर्मचारी के दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लिया महिला का बयान कोतवाली थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला का बयान लिया गया है। आरोप की जांच के लिए पुलिस टीम अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है। जांच कर साक्ष्य के आधार कार्रवाई की जाएगी।
https://ift.tt/zdW2xS5
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply