गोरखपुर के गगहा क्षेत्र के हाटा बाजार में एक अनियंत्रित ट्रेलर फोरलेन की रेलिंग तोड़कर सर्विस लेन पर जा गिरा। ट्रेलर ने ब्रेजा कार को टक्कर मारी और फोरलेन पर बनी रेलिंग तोड़ते हुए नीचे सर्विस लेन पर जा गिरा। सर्विस लेन पार करते हुए ट्रेलर एक मकान से जा टकराया। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। यह घटना शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे हुई थी। दुर्घटनाग्रस्त ट्रॉलर को लगभग 40 घंटे बाद सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे हटाया जा सका। इस दौरान लोग जान जोखिम में डालकर ट्रॉलर के नीचे से आवागमन करते रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे गगहा की ओर से एक ट्रेलर और ब्रेजा कार बड़हलगंज की दिशा में जा रहे थे। ओवरब्रिज पार करने के बाद ब्रेजा कार ने ट्रेलर को ओवरटेक किया। ब्रेजा कार को बचाने के प्रयास में ट्रेलर चालक ने नियंत्रण खो दिया। इस दुर्घटना से सर्विस लेन पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया था। ब्रेजा कार एक स्थानीय व्यवसायी की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रेलर को सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे हटाया गया, जिसके बाद सर्विस लेन पर यातायात सामान्य हो सका। तस्वीरें देखिए…
https://ift.tt/yRmQUjz
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply