गोंडा जिले में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जनपद न्यायालय में चौथी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया था। देर शाम 7:00 बजे तक चली राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 1,49,124 वादों का निस्तारण किया गया था। जिसमें 8,013 मामलों में 26,83,260 रुपए का जुर्माना वसूला गया और 1,41,111 वादों में 10,75,30,618 रुपए की राशि समझौते के तहत तय की गई है। यह राशि आने वाले दिनों में जमा होने के बाद इन मामलों का अंतिम निस्तारण होगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दानिश हसनैन ने कहां इस राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी लोगों का हमको भरपूर सहयोग मिला है और काफी लोगों को यहां से फायदा भी मिला है। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन इसीलिए किया भी जाता है इसका व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार भी कराया गया था। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इस राष्ट्रीय लोक अदालत में आए हैं। इस राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। प्रत्येक स्टॉल पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी और राष्ट्रीय लोक अदालत में आए मामलों के निस्तारण के लिए अधिकारियों कर्मचारियों भी लगाए गए थे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रशासनिक न्यायमूर्ति डॉ. गौतम चौधरी,जनपद न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष दुर्ग नारायण सिंह और गोंडा जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन के दौरान विभिन्न विभागों और संस्थाओं द्वारा लगाए गए स्टालों का भी निरीक्षण किया गया था। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय सुनील कुमार-पंचम, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, स्थायी लोक अदालत गोंडा के अध्यक्ष अशोक कुमार यादव सहित समस्त न्यायिक अधिकारी, बैंक एवं बीएसएनएल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
https://ift.tt/wCbXIWO
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply