DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गंदे कमेंट करने पर बाराती-घराती में जमकर मारपीट:डांस के दौरान बवाल, दूल्हे ने भी चलाए लात-घूंसे, दुल्हन के 3 भाई समेत 6 घायल

उन्नाव में सोमवार रात शादी में बवाल हो गया। डीजे पर डांस को लेकर बाराती और घराती में जमकर मारपीट हुई। दोनों ओर से लात–घूंसे चले। मारपीट में दूल्हा भी मारपीट में शामिल हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची, हालात को संभला। कई लोगों को हिरासत में लिया। इस दौरान दूल्हे और दुल्हन के तीन भाई समेत 6 लोग घायल हो गए। दो को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। लड़की वालों का कहना है– कुछ बाराती नशे में थे। डीजे पर डांस के दौरान लड़कियों पर गंदे कमेंट करने लगे। मना करने पर मारपीट पर उतारू हो गए। पत्थर भी चलाए। गहने भी लूट लिए। फिलहाल मंगलवार सुबह बिना दुल्हन के बारात वापस लौट गई। मामला बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र का है। दुल्हन पक्ष के लोगों के बीच घुसकर किए गंदे कमेंट चकपीर नगर गांव में सीतापुर के गयावर गांव से बारात आई थी। दूल्हा सुमित और दुल्हन शीलू की शादी में देर रात जयमाला कार्यक्रम शुरू हुआ। मंच पर दूल्हा–दुल्हन का स्वागत करने के लिए दोनों पक्षों के लोग मौजूद थे। इसी दौरान तेज संगीत पर नाच रहे कुछ बाराती दुल्हन पक्ष के लोगों के बीच घुस आए और अभद्र टिप्पणियां करने लगे। स्थिति तब बिगड़ी जब उन्होंने धक्का-मुक्की शुरू कर दी। ईंटें उठाकर दुल्हन पक्ष पर फेंकने लगे प्रत्यक्षदर्शियों ने कई बाराती नशे में थे और लगातार गाली-गलौज व गलत व्यवहार करते रहे। बाराती गुंडई पर उतर आए थे। उन्हें शांत कराने की कोशिश की, लेकिन वे मानने को तैयार ही नहीं थे। दोनों पक्षों में बहसबाजी के बाद हाथापाई शुरू हो गई और देखते ही देखते लात-घूंसे और डंडे चलने लगे। इसी बीच कुछ बाराती पास में रखे चट्टे से ईंटें उठाकर दुल्हन पक्ष पर फेंकने लगे। बारातियों की संख्या ज्यादा थी इसलिए भारी पड़े दुल्हन पक्ष के लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन बारातियों की संख्या ज्यादा होने और उनके नशे में होने के कारण हालात और बिगड़ते चले गए। मारपीट में दूल्हा सुमित समेत दुल्हन के तीन भाई, अजय, मनोज और सरोज, गंभीर रूप से घायल हो गए। रिश्तेदार सौरभ, रमन कुमार और सुधीर भी चोटिल हुए हैं। मारपीट में करीब 6 लोग घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल अजय कुमार और रमन कुमार को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। लगभग 5 लाख का नुकसान, दहेज और गहने भी टूटे दुल्हन के बड़े भाई ललित कुमार उर्फ लालू ने बताया– शादी में परिवार ने अपनी हैसियत से ज्यादा खर्च किया था। हमने दान-दहेज और खाने-पीने की अच्छी व्यवस्था की थी, लेकिन इनके बर्ताव ने 5 लाख से ज्यादा का नुकसान कर दिया। पंडाल और सामान तोड़ दिया, यहां तक कि गहने भी टूट गए। ललित ने यह भी आरोप लगाया कि दूल्हे पक्ष के कुछ लोग पिस्टल लहरा रहे थे, जिससे माहौल और डरावना हो गया। उम्मीद नहीं थी कि दूल्हा स्वयं भी हाथापाई में शामिल होगा। इस घटना ने रिश्ते को पूरी तरह खत्म कर दिया है। बाराती दुल्हन को विदा कराए बिना ही गांव से चले गए। चकपीर नगर गांव के बुजुर्गों का कहना है कि उन्होंने कई शादियां देखी हैं, लेकिन ऐसी हिंसक घटना पहली बार देखी है। ग्रामीणों के मुताबिक बारातियों के नशे और अनुशासनहीनता ने पूरे कार्यक्रम को बिगाड़ दिया। दुल्हन पक्ष के घर में मातम जैसा माहौल है। दुल्हन रोते-रोते बेहोश हो गई। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर अनुराग सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बमुश्किल भीड़ को नियंत्रित किया। उपद्रव कर रहे दो बारातियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। ——————————– ये खबर भी पढ़ें…. नीले ड्रम वाली मुस्कान ने बेटी को जन्म दिया:पति का आज ही बर्थडे मेरठ जेल में बंद नीले ड्रम वाली मुस्कान रस्तोगी ने बेटी को जन्म दिया है। डॉक्टरों ने 6.50 बजे नॉर्मल डिलीवरी कराई है। मुस्कान और उसकी बच्ची स्वस्थ्य हैं। खास बात है कि मुस्कान जिस पति सौरभ की हत्या में आरोपी है, वह भी आज यानी 24 नवंबर के दिन पैदा हुआ था। यह मुस्कान की दूसरी बेटी है। बड़ी बेटी पीहू अपने नाना-नानी के साथ रहती है। रविवार की रात मुस्कान को पेट में तेज दर्द उठा। जेल के डॉक्टरों ने चेकअप के बाद अल्ट्रासाउंड के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। पढ़ें पूरी खबर…


https://ift.tt/9kGKc1D

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *