प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद यादव के पिता सवधू यादव का मंगलवार शाम लखनऊ के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे। जानकारी के अनुसार, सवधू यादव की तबीयत एक सप्ताह पूर्व अचानक खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन मंगलवार शाम करीब सात बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव पनियरिया सहित पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। कई लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। सवधू यादव एक जनप्रिय व्यक्ति थे और समाज सेवा से भी जुड़े हुए थे।
https://ift.tt/N13Psqc
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply