उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा आयोजित खादी महोत्सव–2025 के तहत मंगलवार को एक शास्त्रीय एवं लोक नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम ने दर्शकों का मन मोह लिया। महोत्सव के सांस्कृतिक मंच पर प्रस्तुत नृत्य शृंखलाओं ने भारतीय कला, लोक परंपरा और शास्त्रीय सौंदर्य का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया, जिससे पूरा सभागार ऊर्जा और उत्साह से भर गया। कार्यक्रम में युवा कलाकारों शुभम, हर्निका, लवकुश और हर्शाली ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने मंच पर शास्त्रीय नृत्य की लयात्मकता और लोक नृत्य की जीवंतता को सधी हुई ताल के साथ प्रस्तुत किया। कलाकारों की भावभंगिमाओं और ताल-लय की संगति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विशेष रूप से लोक नृत्य की प्रस्तुतियों में ग्रामीण संस्कृति, रंगों और लोक-जीवन की झलक ने खूब तालियां बटोरीं। खादी महोत्सव सांस्कृतिक पक्ष को सशक्त बनाता है.. मौके पर मौजूद दर्शकों ने इस कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन खादी महोत्सव के सांस्कृतिक पक्ष को सशक्त बनाता है और भारतीय कला के संरक्षण तथा प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कई दर्शकों ने यह भी बताया कि ऐसे कार्यक्रम युवा कलाकारों को मंच प्रदान करते हैं, जिससे खादी महोत्सव और भी यादगार बन जाता है। खादी महोत्सव हमारी सांस्कृतिक पहचान का उत्सव पूरे कार्यक्रम का संचालन दीप प्रकाश ने संयमित और प्रभावशाली शैली में किया। उन्होंने कलाकारों का परिचय देते हुए कहा कि खादी महोत्सव केवल वस्त्रों और उत्पादों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक पहचान का भी उत्सव है। उन्होंने जोर दिया कि कला और संस्कृति के माध्यम से खादी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का यह प्रयास निश्चित रूप से सफल और सार्थक सिद्ध होगा।
https://ift.tt/O4vsP7i
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply