आईआईटी (बीएचयू) में चल रही 10वीं इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन बायोप्रोसेसिंग इंडिया (BPI-2025) में काशी हिंदू विश्वविद्यालय के जीन वैज्ञानिक प्रोफेसर ज्ञानेश्वर चौबे ने कोविड महामारी पर उनके द्वारा किये गए विभिन्न शोधों को बताया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 जैसी महामारी मानव इतिहास में कोई नई घटना नहीं है। लगभग 25 हजार वर्ष पहले पूर्वी एशिया (मुख्य रूप से चीन क्षेत्र) में सार्स-कोव-2 जैसे कोरोना वायरस का संक्रमण फैला था, जिसके कारण वहां के लोगों में वायरस के खिलाफ नेचुरल सिलेक्शन के जेनेटिक प्रमाण आज भी मिलते हैं। 5 लाख वायरल जीनोम का हुआ अध्ययन प्रो. चौबे ने वायरस के विभिन्न वैरिएंट्स के उदय को म्यूटेशनल डायनामिक्स से जोड़ते हुए समझाया। 5 लाख से अधिक वायरस जीनोम के विश्लेषण के आधार पर उन्होंने कहा कि प्यूरिफाइंग सिलेक्शन ने वायरस को अधिक संक्रामक बनाया है, लेकिन गंभीरता कम कर दी। उनके 2022 के वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार वायरस आगे भी रहेगा और उसका संक्रमण तो होगा, लेकिन अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नगण्य हो जाएगी। आज हम यही देख रहे हैं, वायरस और उसके नए वैरिएंट्स मौजूद हैं, लेकिन गंभीर मामले बहुत कम। प्रो. चौबे ने अंडमान के आदिवासियों का उदाहरण देते हुए कहा कि जारवा, ओंगे और ग्रेट अंडमानिज जैसे जनजातियों की ससेप्टिबिलिटी (संवेदनशीलता) सबसे ज्यादा थी। सीसीएमबी के साथ किये गए जेनेटिक्स एंड इम्यूनिटी अध्ययन में पाया गया कि इन जनजातियों के जीनोम में लंबे होमोजाइगस सेगमेंट्स के कारण कोविड-19 से गंभीर खतरा था। उनकी आबादी पहले से कम और बाहर की बीमारियों से इम्यूनिटी न के बराबर होने से वायरस उन्हें समाप्त कर सकता था। केन्द्र सरकार को भेजा गया था रिपोर्ट प्रोफेसर ज्ञानेश्वर ने बताया इस स्टडी को संज्ञान में लेते हुए केंद्र सरकार ने तुरंत कड़े कदम उठाए। जनजातियों को अलग-थलग रखा गया, बाहरियों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया, और नियमित टेस्टिंग की गई। नतीजा यह रहा विश्व की सबसे अनोखी जनजाति पूरी तरह सुरक्षित रही, जबकि ग्रेट अंडमानिज में कुछ मामले आए लेकिन सभी ठीक हो गए। सरकार की सतर्कता से इन दुर्लभ जनजातियों की जान बच सकी। प्रो. चौबे का कहना है कि प्राकृतिक चयन ने वायरस को एंडेमिक (सामान्य मौसमी बीमारी) बना दिया है जिसका मतलब है अधिक फैलाव लेकिन कम घातकता।
https://ift.tt/qyZMQn3
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply