कानपुर में रविवार सुबह घना कोहरा रहा। शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ा दी है। रविवार की छुट्टी होने के चलते सड़कों पर भीड़ कम दिखी। लेकिन, जो लोग निकले वे खुद को गर्म कपड़ों से जकड़ रखे थे। सुबह चाय की दुकान पर भीड़ दिखी। लोग अलाव के पास बैठे रहे। न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा, ऐसे में यूपी में कानपुर दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में तापमान और गिरेगा। शनिवार की बात करें तो सुबह घना कोहरा छाया था। विजिबिलिटी करीब 50 मीटर तक रह गई। शहर का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो कि सामान्य से 3.1 सेल्सियस कम रहा। वहीं अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य से 0.8 डिग्री कम रहा। 2 तस्वीरें देखिए…. नम हवाओं से घना कोहरा
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि बंगाल की खाड़ी व वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (डब्ल्यूडी) के कारण मेडिटेरेनियन और कैस्पियन सागर से उठने वाली नम हवाएं उत्तर भारत में आने लगी हैं। जिनकी वजह से बीते दो तीन से यूपी, पंजाब व बिहार आदि में घना कोहरा व धुंध दिखाई पड़ रही है। डब्ल्यूडी आने से उत्तर पश्चिमी हवाओं पर ब्रेक लग जाता है। इनकी गति कम होने से प्रदूषण बढ़ जाता और आसमान साफ नहीं रहता है। बताया कि आने वाले दिनों में उत्तर पश्चिमी हवाओं की गति कम होगी, जिससे धुंध और कोहरा बढ़ेगा व विजिबिलिटी कम होगी। कानपुर का AQI सुबह 190 रहा
शनिवार सुबह 7.30 बजे कानपुर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 190 रिकॉर्ड किया गया। ये हवा की सामान्य स्थिति है। इस समय हवा की स्थिति 11 किमी/घंटे रही।
https://ift.tt/rBNTIAv
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply