यूपी में कानपुर मंगलवार को सबसे गर्म दिन रहा। जिले का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम था। जबकि शाम होते-होते मौसम में ठंडक हो रही है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि आने वाले दिनों में नमी के कारण धुंध की संभावना है। दिन चढ़ते ही धूप तेज रहने की संभावना है। जबकि सुबह, शाम और रात में ठंड रहेगी। पांच दिनों के बाद मौसम में कोहरा बढ़ने के साथ ही पारा गिरेगा और सर्दी बढ़ेगी। 2 तस्वीरें देखिए… 5 दिनों का तापमान जानिए कानपुर का AQI आज सुबह 243 रहा
बुधवार सुबह 6.58 बजे कानपुर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 243 रिकॉर्ड किया गया। ये हवा की ‘खराब’ स्थिति है। इस समय हवा की स्थिति 10 किमी/घंटे रही। सुबह का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। ——————- ये खबर भी पढ़िए- सर्दियों में बच्चे ज्यादा होते बीमार: उनकी इम्यूनिटी ऐसे बनाएं मजबूत, फॉलो करें 6 टिप्स, बीमारियों से रहेंगे दूर सर्दियों में बच्चों में सर्दी-जुकाम बढ़ जाता है क्योंकि वायरस ठंडी और सूखी हवा में ज्यादा समय तक जीवित रहते हैं। बच्चे ज्यादातर घर के अंदर रहते हैं, जिससे संक्रमण जल्दी फैलता है। हर छींक को रोक पाना मुश्किल है, लेकिन कुछ आसान रूटीन अपनाकर बच्चों को स्वस्थ रखा जा सकता है। क्लिक कर पढ़िए 6 टिप्स…
https://ift.tt/o8VEmpq
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply