उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के कितने सांसद हैं? उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री कौन थे? यह सवाल किसी प्रतियोगी परीक्षा के नहीं, बल्कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग द्वारा नए प्रवक्ताओं की खोज के लिए आयोजित टैलेंट हंट कार्यक्रम में पूछे गए। ब्रज जोन के 12 जिलों के आवेदनकर्ताओं के दिल्ली और लखनऊ कांग्रेस कार्यालय से आई टीम ने इंटरव्यू लिए।
आगरा से भी लगभग आधा दर्जन आवेदनकर्ताओं ने साक्षात्कार दिए। अरुण त्रिपाठी के नेतृत्व में एक-एक कर सभी के साक्षात्कार लिए गए। साक्षात्कार में पूछा गया कि देश में केंद्रीय स्तर पर कुल आरक्षण कितना है? उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के कुल कितने सांसद हैं? मीडिया के माध्यम से कांग्रेस के संदेश को जन-जन तक किस प्रकार पहुंचाएंगे? महिलाओं के उत्थान के लिए कांग्रेस क्या कर सकती है? राहुल गांधी के संदेश को जनता तक किस प्रकार पहुंचाएंगे? कांग्रेस के मीडिया विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन कौन है? उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री कौन थे?
राजामंडी स्थित कांग्रेस कार्यालय में हुए इंटरव्यू में आवेदनकर्ताओं ने सभी सवालों के जवाब दिए। कुछ ने सही दिए, कुछ ने गलत दिए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष अमित सिंह, मीडिया प्रभारी याकूब शेख,सतेंद्र केम, अनिल शर्मा, अनुज शर्मा, गीता सिंह, नीलम शर्मा, रितु शर्मा,सचिन चौधरी, अनुज शिवहरे,बिल्लू चौहान आदि मौजूद थे।
https://ift.tt/2MRkNnf
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply