हापुड़ में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी मेरठ तिराहा स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर एकत्रित हुए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर संविधान दिवस मनाया। जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन को याद करते हुए बताया कि भारत गणराज्य का संविधान 26 नवंबर 1949 को बनकर तैयार हुआ था। संविधान सभा ने भारत के संविधान को 2 वर्ष, 11 माह और 18 दिन में पूरा कर 26 नवंबर 1949 को राष्ट्र को समर्पित किया था। गणतंत्र भारत में यह संविधान 26 जनवरी 1950 से अमल में लाया गया। त्यागी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में 26 नवंबर का दिन संविधान के महत्व और डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों के प्रसार के लिए चुना गया था। उन्होंने यह भी बताया कि इस दिन संविधान निर्माण समिति के वरिष्ठ सदस्य डॉ. सर हरीसिंह गौर का जन्मदिवस भी होता है, और कांग्रेसजन उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा ने कहा कि संविधान दिवस 26 नवंबर को मनाया जाता है, जो भारत के संविधान के गठन का प्रतीक है। उन्होंने जोर दिया कि यह दिन नागरिकों को संविधान में निहित मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित करता है। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने अपने हाथों में संविधान की किताब लेकर देश के संविधान को बचाने की शपथ ली। उन्होंने संकल्प लिया कि वे देश के संविधान पर कभी कोई आंच नहीं आने देंगे। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अनुशासन समिति के चेयरमैन अरविंद शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी डॉक्टर आशाराम शर्मा, गढ़ विधानसभा प्रभारी राजेंद्र गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष रामप्रसाद जाटव, लोकपाल सागर, यशपाल ढिल्लो, रवींद्र गुर्जर, कुसुम लता, मास्टर शहरयाब, संजय छाबड़ा, कपिल शर्मा,निसार अहमद, अनुज कुमार एडवोकेट, सुबोध शास्त्री, विक्की शर्मा, सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश महासचिव निसार खान, हारून सिद्दीकी, गौरव गर्ग, भरतलाल शर्मा मौजूद रहे।
https://ift.tt/82SRxL4
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply