DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कल एक दिवसीय दौरे पर मिर्जापुर आएंगे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद:विंध्याचल धाम में दर्शन-पूजन कर अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा बैठक

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 6 दिसंबर एक दिवसीय दौरे पर मिर्जापुर आएंगे। केशव प्रसाद का आगमन दोपहर करीब 12 बजे होगा। इस दौरान वे जिले के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। माता विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद वे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। उपमुख्यमंत्री जिले में लगभग तीन घंटे प्रवास करेंगे। उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य हवाई मार्ग से पुलिस लाइन पहुंचेंगे। सड़क मार्ग से उनका काफिला अष्टभुजा गेस्ट हाउस जाएगा। जहां वे पार्टी प्रतिनिधियों, जन प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वे अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेंगे। इस दौरान स्थलीय निरीक्षण भी संभव है। बैठक और दर्शन-पूजन के बाद उपमुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। उपमुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए विंध्याचल धाम में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने शुक्रवार को दल-बल के साथ स्वयं व्यवस्था का निरीक्षण किया। विभिन्न पुलिस इकाइयों और डॉग स्क्वायड ने गहन जांच-पड़ताल की। एसपी ने बताया कि विंध्याचल धाम की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उपमुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर जांच की गई और संदिग्ध लोगों की चेकिंग भी की गई। धाम में आने वाले भक्तों को अपने साथ पहचान पत्र रखने के निर्देश दिए गए हैं।


https://ift.tt/xZLlpru

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *