6 दिसम्बर को लेकर कन्नौज पुलिस अलर्ट हो गई। एसपी क नेतृत्व में फोर्स ने शहर की सड़कों पर पैदल मार्च निकाला। असमाजिक तत्वों पर नजर रखने के निर्देश दिए। खुफिया तंत्र को भी एक्टिव किया गया है। 6 दिसम्बर 1992 को अयोध्या में विवादित ढांचा ढा दिया गया था। तब से इस दिन को हिन्दू समुदाय के लोग शौर्य दिवस के रूप में मनाते हैं, जबकि मुस्लिम समुदाय अपने स्तर से इस दिन को शोक के रूप में मनाता है। शनिवार को 6 दिसम्बर की तिथि है। जिसको लेकर कन्नौज पुलिस हाई अलर्ट पर है। शुक्रवार देर शाम एसपी बिनोद कुमार फोर्स के साथ शहर की सड़कों पर निकल पड़े। पैदल मार्च कर पुलिस ने शांति बनाए रखने का संदेश दिया। इस दौरान सीओ सिटी अभिषेक प्रताप एवं कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। अधिकारियों द्वारा सार्वजनिक स्थल, धार्मिक स्थलों, फूलमती मंदिर, बस स्टैंड एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों व बाजारों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया और सघन चेकिंग की गयी। पुलिस बल को सतर्क एवं मुस्तैद रहकर ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए।
https://ift.tt/lv4IYtA
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply