वृंदावन (मथुरा) के कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय ने शुक्रवार को यमुनानगर (हरियाणा) की शिप्रा शर्मा के साथ जयपुर में सात फेरे लिए। वैदिक रीति-रिवाज से हुई शादी की मुख्य रस्में करीब 3 घंटे तक चलीं। इसके बाद देर रात इंद्रेश उपाध्याय की बारात निकली। रात को हुए आशीर्वाद समारोह में ताज आमेर होटल के कुंदनवन को तिरुपति बालाजी मंदिर की तर्ज पर सजाया गया था। इस दौरान देशभर से आए साधु-संतों ने कथावाचक को आशीर्वाद दिया था। यहां क्लासिकल म्यूजिक का स्टेज बनाया गया था, जहां कलाकारों ने भक्ति रस पर आधारित रागों पर प्रस्तुतियां दी थीं। शुक्रवार को कुमार विश्वास, धीरेंद्र शास्त्री, देवी चित्रलेखा, भागवत प्रभु सहित कई साधु-संत और सेलिब्रिटी मौजूद रहे थे। अब शनिवार की रात वह दुल्हन के साथ वृंदावन लौट रहे हैं। इस्कॉन मंदिर के पास स्थित उनके आवास पर रिश्तेदार मौजूद हैं। ………..
https://ift.tt/53IGSO9
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply