कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह संतकबीरनगर में एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। स्वतंत्र देव सिंह मंझरिया गंगा गांव में एक शादी समारोह में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने ने कहा कि भाजपा जब सत्ता में आती है तो गरीबों की सेवा करती है। उनके लिए राजनीति व्यापार नहीं, बल्कि एक मिशन है। मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने दावा किया कि भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव में एकतरफा जीत दर्ज करेगी। उन्होंने विपक्ष की पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए प्रदेश में कानून-व्यवस्था में सुधार का जिक्र किया। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, “पहले खेत से ट्रैक्टर चोरी हो जाता था, लेकिन अब किसी में फावड़ा चुराने की भी हिम्मत नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले किसान रात में ट्यूबवेल से खेत को पानी देने जाता था, तो उसकी मां और पत्नी को उसकी वापसी की चिंता रहती थी, जैसे वह भारत-पाकिस्तान के युद्ध में गया हो। कहा कि आज उत्तर प्रदेश में कानून का राज है और अराजकता खत्म हो गई है। उन्होंने कहा कि अब बेटियां रात 12 बजे भी अपनी मां के साथ कहीं भी आ-जा सकती हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कोई अपराध करेगा तो कानून अपना काम करेगा और उसे कोई राजनीतिक संरक्षण नहीं मिलेगा, न ही कोई मंत्री उसे बचा पाएगा। मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सिंचाई से संबंधित किसानों की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह, पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल, प्रदीप सिंह सिसोदिया, रजत सिंह, शुभम राय, कन्हैया वर्मा, रतन सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
https://ift.tt/QB1Fa0m
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply