DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

एक गोली से DJ पर नाच रहे चाचा-भतीजे की मौत:एक की गर्दन को चीरते हुए दूसरी के सिर में धंसी; एटा से आज बारात जानी थी

यूपी के एटा में डीजे पर नाचते वक्त चली एक गोली से चाचा और भतीजे की मौत हो गई। गोली भतीजे सोहेल (11) की गर्दन चीरती हुई निकली और फिर चाचा शाहरुख (17) के सिर में जा धंसी। दोनों फूफा के बेटे की शादी में शामिल होने आए थे। रविवार को बारात जानी थी। इससे पहले शनिवार रात घर में भात कार्यक्रम चल रहा था। दोनों बाहर डीजे पर डांस कर रहे थे। अचानक से गोली चली। दोनों डांस फ्लोर पर गिर पड़े। डीजे पर खून ही खून फैल गया। आसपास लोगों ने तत्काल दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां एक की मौत हो गई। दूसरे को आगरा रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। 3-4 लोगों को हिरासत में लेकर जांच भी शुरू कर दी है। एएसपी श्वेताभ पाण्डेय ने बताया कि डीजे पर डांस के दौरान गोली चली। गोली किसने चलाई, पता लगाया जा रहा है। मामला नया गांव थाना क्षेत्र के उभई असदनगर गांव का है। पहले कुछ विजुअल देख लीजिए… अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए… 1. फुफेरे भाई की शादी में सोहेल के साथ आया था सलमान: असदनगर गांव के रहने वाले सलमान की रविवार को बारात जानी थी। एक दिन पहले शनिवार को भात का कार्यक्रम था। सभी मेहमान और परिजन शामिल हुए थे। कुरावली निवासी सलमान का फुफेरा भाई शाहरुख अपने दो बड़े भाइयों और भतीजे सोहेल के साथ आया था। 2. लॉन में प्रोग्राम, बाहर डीजे चल रहा था: शाहरुख के बड़े भाई असदुद्दीन ने बताया कि हम लोग शनिवार दोपहर को सलमान की शादी के भात में शामिल होने के लिए गए थे। शाम को कार्यक्रम शुरू हुआ। सभी लोग अंदर लॉन में कार्यक्रम में थे। बाहर डीजे पर डांस चल रहा था। रात को करीब 9 बजे शाहरुख और सोहेल डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान गोली चल गई। 3. गोली चली, दोनों फर्श पर खून से लथपथ पड़े थे: छोटे भाई अरशद ने बताया कि गोली चलने की आवाज सुनकर हम लोग दौड़ कर बाहर आए, देखा दोनों फर्श पर खून से लथपथ पड़े थे। तुरंत अलीगंज ले गए, जहां डॉक्टर ने सोहेल को मृत घोषित किया। शाहरुख की हालत गंभीर थी, हायर सेंटर आगरा रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। बहन बोली- दोनों को गोली मारी गई
पुलिस के मुताबिक, गोली सोहेल की गर्दन, पीठ और शाहरुख के सिर में लगी। इलाज के दौरान मौत के बाद परिजन दोनों के शव घर ले आए। शाहरुख की बहन रुखसाना ने बताया कि मेरे भाई और भतीजे को गोली मारी गई है। शाहरुख 11वीं, सोहेल 8वीं में पढ़ता था
शाहरुख 11वीं का छात्र था। सत्नापुर कठिंगरा स्थित स्कूल में पढ़ता है। वहीं, सोहेल दिल्ली के नेहरू नगर में 8वीं में पढ़ता था। वह शुक्रवार को ही घर आया था। सोहेल अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। उसकी छोटी बहन जोया (9) है। एएसपी श्वेताभ पाण्डेय ने बताया- भात कार्यक्रम के दौरान गोली चली है। जिसमें दो लड़कों की मौत हुई है। घटना स्थल का निरीक्षण किया जा चुका है और गोली चलने के कारणों की जांच की जा रही है। —————————————————- ये खबर भी पढ़ेंः- जालौन इंस्पेक्टर सुसाइड, पेट पर मिले पिस्टल से उठे सवाल:बुलेट खोज रही पुलिस को ‘तीसरे व्यक्ति’ की तलाश, चैट बैकअप खोलेगा कई राज जालौन में इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय के सुसाइड को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं, जिस हालत में शव मिला, उससे किसी साजिश का अंदेशा जाहिर हो रहा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में 9 एमएम की पिस्टल से प्वाइंट ब्लैंक से चली गोली सिर के आरपार हुई है। हालांकि, पुलिस अभी उस कारतूस की भी तलाश कर रही है। पढ़ें पूरी खबर…


https://ift.tt/fOeMnYi

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *