उत्तर भारत के कई इलाकों में घने कोहरे का असर बुधवार को लखनऊ एयरपोर्ट पर भी साफ दिखा। विजिबिलिटी कम होने से एयर ट्रैफिक बार-बार बाधित हुआ। इससे तीन प्रमुख फ्लाइटें निरस्त करनी पड़ीं, जबकि शाम तक 12 उड़ानों में भारी देरी दर्ज की गई। लखनऊ से मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-2441, लखनऊ-बेंगलुरु की उड़ान 6E-6354, और मुंबई से लखनऊ आने वाली 6E-2442 पूरी तरह रद्द रहीं। यात्रियों को एयरपोर्ट पर घंटों तक इंतजार करना पड़ा। शारजाह फ्लाइट सबसे ज्यादा प्रभावित कोहरे का सबसे बड़ा असर अंतरराष्ट्रीय उड़ान संचालन पर दिखा। शारजाह से लखनऊ आने वाली इंडिगो फ्लाइट 6E-8692 पूरे 10 घंटे लेट लखनऊ पहुंची। वहीं, लखनऊ से शारजाह जाने वाली फ्लाइट 6E-8751 भी 10 घंटे 30 मिनट की देरी से उड़ान भर सकी। इससे यात्रियों में भारी नाराजगी देखी गई। आइए जानते है कौन सी उड़ान कितने समय लेट रही.. 6E-338 पुणे–लखनऊ : 41 मिनट 6E-2172 दिल्ली–लखनऊ : 35 मिनट 6E-6614 दिल्ली–लखनऊ : 1 घंटा 05 मिनट 6E-6167 हैदराबाद–लखनऊ : 1 घंटा 10 मिनट 6E-903 बेंगलुरु–लखनऊ : 1 घंटा 30 मिनट 6E-5624 मुंबई–लखनऊ : 2 घंटे 6E-2292 लखनऊ–दिल्ली : 45 मिनट 6E-6615 लखनऊ–दिल्ली : 1 घंटा 05 मिनट 6E-6552 लखनऊ–चंडीगढ़ : 1 घंटा 35 मिनट 6E-6155 लखनऊ–हैदराबाद : 1 घंटा 05 मिनट 6E-906 लखनऊ–बेंगलुरु : 1 घंटा 10 मिनट 6E-2108 लखनऊ–दिल्ली : 42 मिनट
https://ift.tt/NAXVBar
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply