इटावा के सैफई आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चचेरे भाई आर्यन यादव की शादी है। उनकी दुल्हन बनेंगी लद्दाख की की रहने वाली सेरिंग। सेरिंग वकील हैं। सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करती हैं। विवाह समारोह के लिए सैफई महोत्सव पंडाल को भव्यता और आकर्षक सजावट से निखारा गया है। जहां भारतीय परंपरा और आधुनिकता का सुंदर संगम दिखाई दे रहा है। तस्वीरें में देखिए शादी… तीन दिन पहले पहुंचा वधु पक्ष लद्दाख से आया वधू पक्ष करीब तीन दिन पूर्व ही सैफई पहुंच गया था। तब से विवाह की सभी रस्में पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार धूमधाम से चल रही हैं। हल्दी, मेहंदी और संगीत कार्यक्रमों ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया है। परिवार और मेहमानों के बीच उल्लास और जश्न का रंग लगातार गहरा होता जा रहा है।
https://ift.tt/tOnyH0z
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply