राजधानी लखनऊ में मौसम साफ रहने के बावजूद हवा की गुणवत्ता बेहद खराब हो गई है। बुधवार सुबह 8 बजे शहर का AQI 328 दर्ज हुआ, जो ‘गंभीर श्रेणी’ में आता है। नवंबर से लगातार डेंजर जोन में चल रही हवा अब स्वास्थ्य के लिए और खतरनाक हो चुकी है। उधर, अगले दो से तीन दिनों में अधिकतम तापमान 1-2°C तक गिरने की संभावना है, जिससे सुबह-शाम की गलन और बढ़ेगी। सुबह-शाम गलन, दिन में धूप मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 25°C और न्यूनतम तापमान 10°C रहेगा। दिन धूप वाला रहेगा, लेकिन सुबह और शाम की ठंड परेशान करेगी।AQI 328: नवंबर से लगातार डेंजर जोनशहर में नवंबर महीने से हवा बेहद प्रदूषित बनी हुई है। AQI लगातार ‘गंभीर’ और ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज हो रहा है, जिससे अस्थमा, हृदय रोग और सांस की बीमारी वाले मरीजों के लिए खतरा बढ़ गया है। 48 घंटे बाद और गिरेगा तापमान अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान 1-2°C गिरने फिर बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, पछुआ हवाओं के चलते ठंड का असर बढ़ेगा। पछुआ हवा ने बढ़ाई ठिठुरन, लखनऊ में बढ़ी गलन पछुआ हवाओं के चलते लखनऊ में ठंड तेजी से बढ़ रही है। मंगलवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे सुबह और शाम में गलन महसूस की गई थी। दिन में हल्की धूप राहत देती रही, लेकिन हवा में मौजूद ठंडक लगातार बढ़ रही है। आने वाले दिनों में रात के तापमान में 1-2 डिग्री तक गिरावट के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे लखनऊ में ठिठुरन और बढ़ा सकते हैं। अगले 5 दिनों का अनुमानित तापमान (लखनऊ) ( 10 दिसंबर) बीते 5 दिनों का तापमान (रिकॉर्ड)
https://ift.tt/ZB6ecAt
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply