आजमगढ़ जिले के हरिऔध कला केंद्र में विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग गोरक्ष प्रांत के माध्यम से सेवा पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय सह मंत्री अखिल भारतीय सह सेवा प्रमुख विश्व हिंदू परिषद आनंद प्रकाश हरबोला शामिल रहे। जिले में आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू समाज को संगठित करना मुख्य मकसद है आज बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग दूसरे देशों में जाकर नौकरी कर रहे हैं। और वहीं जाकर बस गए हैं। ऐसे में उन सभी को उनके दायित्व के बारे में जागरूक करना है। 25000 से अधिक संतों से है संपर्क केंद्रीय सह मंत्री आनंद प्रकाश हरबोला ने कहा कि 25000 से अधिक संतों के संपर्क में हम लोग हैं। यह संत केवल आशीर्वाद नहीं देते बल्कि प्रवास करते हैं। अनुदान देते हैं। इसके साथ विश्व हिंदू परिषद के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि का आंदोलन आप सभी लोगों ने देखा होगा कैसा संघर्ष हुआ आपने देखा होगा यह सारा श्रेय देश के पूज्य संतों को जाता है। 500 वर्ष तक का हम लोगों का जो संघर्ष था वह समाप्त हुआ। दलित बच्चों को मुख्य धारा में लाना मकसद इस संस्कारशाला का मुख्य मकसद दलित बस्तियों में जिनके बच्चे आर्थिक विपन्नता के कारण ट्यूशन नहीं पढ़ सकते हैं। ऐसे बच्चों को संस्कारशाला के माध्यम से 1 घंटे संस्कार की शिक्षा दी जाएगी। इसके साथ ही 1 घंटे उन्हें शिक्षित किया जाएगा और उनके विषय को पढ़ाया जाएगा। इस संस्कारशाला के माध्यम से उन बच्चों की प्रतिभा को निखारने का काम किया जा रहा है जिससे उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जा सके। जिले में वर्तमान समय में 14 संस्कारशालाएं चल रही है। जहां बच्चों को शिक्षित किया जा रहा है। इस अवसर पर सह प्रांत प्रचारक गोरक्ष प्रांत सुरजीत, प्रांत संगठन मंत्री राजेश सिंह, जिला सेवा प्रमुख पवन कुमार उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
https://ift.tt/3xNmUur
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply