आगरा के फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के एक मजदूर युवक की सोमवार दोपहर सड़क हादसे में मौत हो गई। यह घटना आगरा-जयपुर हाईवे पर किरावली अनाज मंडी के समीप करीब 3:00 बजे हुई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय इमरान पुत्र मजीद के रूप में हुई है, जो दिल्ली से काम कर अपने घर लौट रहा था। एक निजी वाहन से लौटते समय किरावली अनाज मंडी के समीप इमरान गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर थाना किरावली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल इमरान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किरावली पहुंचाया। पुलिस ने इमरान के परिजनों को भी घटना की जानकारी दी। परिजन किरावली स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घायल इमरान को बेहतर इलाज के लिए आगरा ले गए। हालांकि, आगरा में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किरावली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी भेज दिया है। थाना प्रभारी किरावली ने बताया कि परिजनों ने तहरीर दे दी है। तहरीर के आधार पर सीसीटीवी फुटेज और हर पहलू पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
https://ift.tt/V71rsuX
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply