DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

आगरा में दिसंबर आते ही बढ़ गई गलन:अधिकतम 22°C और रात में करीब 10°C तक पहुँच सकता है तापमान

दिसंबर की शुरुआत के साथ ही आगरा में सर्दी अपना असर दिखाने लगी है। शुक्रवार सुबह शहर में हल्की धुंध छाई रही, जिससे दृश्यता कुछ कम रही। सुबह का तापमान करीब 17°C दर्ज हुआ। लेकिन हवा में नमी कम होने और हल्की हवा चलने के कारण गलन सामान्य से अधिक महसूस हुई। दोपहर तक अच्छी धूप निकलने की संभावना है। हालांकि पूरे दिन आसमान हल्की धुंध से ढका रह सकता है। आज अधिकतम तापमान लगभग 22°C तक पहुँचने का अनुमान है। जबकि देर शाम के बाद तापमान गिरकर करीब 10°C तक पहुँच सकता है। यानी सुबह और रात की ठंड तेज़ रहेगी, जबकि दिन में हल्की राहत मिल सकती है। आने वाले में सात दिनों में आगरा का मौसम स्थिर रहने वाला है — दिन में हल्की धूप और रात में गलन भरी ठंड। 6 दिसंबर (शनिवार):दिन का तापमान करीब 22–23°C, जबकि रात लगभग 11°C। हल्की धुंध बनी रहेगी। 7 दिसंबर (रविवार):रविवार को दिन थोड़ा गर्म महसूस होगा, अधिकतम तापमान 24°C तक जा सकता है। रात 11–12°C तक ठंडी रहेगी। 8 दिसंबर (सोमवार):सप्ताह का सबसे गर्म दिन हो सकता है। अधिकतम तापमान 25°C तक पहुँचने की उम्मीद, लेकिन रात फिर भी लगभग 11°C। 9 दिसंबर (मंगलवार):मौसम लगभग सोमवार जैसा—दिन 24–25°C, रात करीब 12°C। गलन थोड़ी कम पर महसूस होगी। 10 दिसंबर (बुधवार):तापमान में हल्की गिरावट, दिन 22–23°C, रात 12°C। सुबह हल्का कोहरा संभव। 11 दिसंबर (गुरुवार):दिन का तापमान फिर से 24°C तक लौट सकता है, रात 12–13°C। हवा में ठंडक बरकरार। आने वाले दिनों में मौसम का मिज़ाज दिन में हल्की धूप, पर हवा में ठंडक बनी रहेगी। रात और सुबह के समय गलन और ठिठुरन लगातार महसूस होगी। तापमान 7 दिनों में अधिकतम 22–25°C और न्यूनतम 10–13°C के बीच रहेगा। सुबह हल्की धुंध और हवा की तासीर बढ़ने से सर्दी और प्रभावी बनेगी।


https://ift.tt/8ekwQsz

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *