DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अलीगढ़ में किशोर को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत:साथी गंभीर घायल, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

टप्पल थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मंगलवार सुबह दौड़ से लौटते समय अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इस घटना में किशोर का साथी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मंगलवार सुबह की है। गांव कुराना निवासी 16 वर्षीय सहमू पुत्र महेश अपने साथी संग्राम के साथ दौड़ने निकला था। दौड़ पूरी करने के बाद जब वे गांव लौट रहे थे, तभी डीआरजी कॉलेज के पास बृजवासी ढाबा के निकट एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में सहमू की मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथी संग्राम को गंभीर हालत में जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सहमू अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और उसकी दो बहनें हैं। इस घटना से परिवार में मातम छा गया है। मृतक के पिता महेश की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन और उसके चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


https://ift.tt/axgfrMq

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *