अलीगढ़ के जलालपुर एस्टेट में एक बार फिर पुरानी विरासत और जमीन-जायदाद का मामला गरमाया है। फिल्म माचिस, जोश, क्या कहना जैसी फिल्मों में पहचान बनाने वाले अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह सोमवार को एसएसपी नीरज कुमार जादौन से मिले। मूल रूप से अलीगढ़ के जलालपुर के रहने वाले फिल्म अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी पुश्तैनी हवेली और जमीनों पर परिवार के ही कुछ लोग और सफेदपोश माफिया कब्जा जमाने की कोशिश कर रहे हैं। परिवार के लोगों ने ही नहीं आने दिया चंद्रचूड़ ने बताया कि पिता के रहते कोई कुछ नहीं बोला। लेकिन जुलाई 2022 में उनके निधन के बाद हालात बदल गए। गांव-हवेली की कई जमीनों पर कब्जे हुए। परिवार के ही लोगों ने बहुत समय तक उन्हें हवेली में घुसने नहीं दिया। पिता पूर्व विधायक, परिवार पुराना जमींदार चंद्रचूड़ सिंह अलीगढ़ के उस परिवार से आते हैं जिसे स्थानीय लोग वर्षों से जलालपुर एस्टेट के नाम से जानते हैं। उनके पिता कैप्टन बलदेव सिंह सेना में अधिकारी रहे। वह 1985 में वह अलीगढ़ की शहर विधानसभा सीट से विधायक बने थे और राजनीति में अपनी पहचान बनाई। बहुत जगह फैली है जमीन बलदेव सिंह को पुराने जमींदार परिवारों में से एक माना जाता है। परिवार की जमीनें जलालपुर और आसपास के कई हिस्सों में फैली बताई जाती हैं। वर्षों से इन जमीनों पर छोटे-बड़े झगड़े और दावेदारी होती रही, लेकिन बड़े स्तर पर मामला कभी खुलकर सामने नहीं आया। चाचा की मौत के बाद बढ़ा विवाद चंद्रचूड़ के चाचा गंगा सिंह स्वीडन में रहते थे। बड़े भाई कैप्टन बलदेव सिंह की मौत के बाद वह लौटकर जलालपुर हवेली में आकर रहने लगे। उनकी मृत्यु भी इसी साल अक्टूबर में हो गई। इसके बाद परिवार के लोगों ने सफेद पोश लोगों से मिलकर जमीन और हवेली पर कब्जा करने की कोशिश शुरू कर दी है। इसकी जानकारी के बाद ही चंद्रचूड़ अपनी मां कृष्णा देवी के साथ अलीगढ़ वापस आए। बचपन की यादें बसी हैं… अब लड़ना पड़ेगा चंद्रचूड़ सिंह का कहना है कि उनका बचपन इसी हवेली में बीता। उन्होंने कहा कि हम इसी हवेली में बड़े हुए, यहीं खेले-कूदे। बाद में बाहर पढ़ने भेज दिया गया और फिर फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री हो गई। सब कुछ सही चल रहा था, लेकिन पिता की मृत्यु के बाद हालात खराब हुए। ट्रस्ट की संपत्ति पर हुआ कब्जा उन्होंने बताया कि अंग्रेजों के दौर में परिवार ने समाज के लिए एक ट्रस्ट भी बनाया था जिसकी जमीनें और संपत्तियां भी परिवार-नजदीकी लोगों द्वारा कब्जाई गईं। उन्होंने कहा कि अब अगर कोई भी गलत तरीके से जमीन बेचने या कब्जा करने की कोशिश करेगा तो कानूनी कार्रवाई करेंगे। मौका मिला तो राजनीति में उतरेंगे अभिनेता के राजनीति में आने की चर्चा पहले भी होती रही हैं। 2022 विधानसभा चुनाव के दौरान भी उनके नाम की चर्चा चली थी। चर्चाएं थीं कि वह राष्ट्रीय लोकदल से चुनाव लड़ सकते हैं। इसके बाद भी राजनीतिक गलियारों में कई बाद उनके सक्रिय राजनीति में आने की चर्चाएं होती रहती हैं। उनका कहना है कि अभी राजनीति का फैसला नहीं किया। लेकिन यहां के लिए काम करना चाहता हूं। अब अलीगढ़ आना-जाना बढ़ेगा। मौका मिला तो राजनीतिक विरासत भी संभालूंगा। एसएसपी से मिले दोनों पक्ष एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि अभिनेता चंद्रचूड़ अपनी मां कृष्णा देवी और भाई के साथ मिले थे। उन्होंने अपने चाचा के परिवार पर आरोप लगाया है और इस संबंध में शिकायती पत्र भी दिया है। इसके करीब दो घंटे बाद उनके चाचा गंगा सिंह की पत्नी और अन्य सदस्यों ने मिलकर चंद्रचूड़ और उनके परिवार की शिकायत की है। यह पारिवारिक मामला है। अभी दोनों पक्षों की जांच की जा रही है।
https://ift.tt/36peiAI
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply