DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अरुण पाठक होंगे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के प्रस्तावक:कानपुर-उन्नाव स्नातक खंड क्षेत्र के MLC हैं पाठक, यूपी में 8 प्रस्तावकों के नाम हुए हैं फाइनल

कानपुर के अरुण पाठक को भाजपा ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। कानपुर-उन्नाव स्नातक क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य (MLC) को आगामी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के लिए प्रत्याशी के प्रस्तावक के रूप में शामिल किया गया है। कानपुर भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश से कुल 8 प्रस्तावक चयनित किए गए हैं। इसमें कानपुर की ओर से अरुण पाठक को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।यह कानपुर के लिए गर्व का विषय है। भाजपा कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने इस दायित्व के लिए अरुण पाठक को बधाई दी। संगठन को मजबूत बनाएगी कानपुर की भागीदारी कानपुर से एमएलसी अरुण पाठक को प्रस्तावक के रूप में शामिल किए जाने से कानपुर में भाजपाइयों में खुशी की लहर है। उत्तर के जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने बताया कि यह कानपुर संगठन के लिए गौरव का विषय है। पार्टी ने कानपुर को यह जिम्मेदारी दी है और कानपुर पर अपना भरोसा जताया है। उन्होंने विश्वास जताया कि एमएलसी अरुण पाठक अपने अनुभव और संगठनात्मक कौशल से इस जिम्मेदारी को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष चुनाव में कानपुर की यह महत्वपूर्ण भागीदारी संगठन की सुदृढ़ भूमिका एवं सक्रियता को प्रदर्शित करती है।


https://ift.tt/TVre1zG

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *